देखें, फरीदाबाद के पहाड़ों में बन रही कच्ची शराब
हरियाणा अब तक अपने पुख्ता सूत्रों की मानें तो यहाँ से ये शराब दिल्ली के संगम विहार और सरिता विहार तक भी पहुँचती थी और वहां के शराब के अवैध विक्रेता पहाड़ों के रास्ते ये शराब ले जाते थे। यहाँ एक दो नहीं लगभग पांच दर्जन लोग शराब बनाने का काम करते थे। ये शराब गुड़ और कीकड़ के छिलकों से बनती थी। यहाँ पुलिस किसी वाहन से नहीं पहुँच सकती थी और अगर थोड़ी दूर पुलिस का वाहन कभी पहुँचता था तो शराब बनाने वालों तक सूचना पहुँच जाती थी। लॉकडाउन चल रहा है और पुलिस पर काफी बोझ है जिसका ये लोग फायदा उठा रहे थे और शराब बना मोटी कमाई कर रहे थे।

