Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भीड़ ने स्टेशन पर ही दबोचा, नाबालिग हिन्दू लड़की को अगवा कर ले जा रहा था मुस्लिम लड़का, जबर्दस्त पिटाई

भीड़ ने स्टेशन पर ही दबोचा, नाबालिग हिन्दू लड़की को अगवा कर ले जा रहा था मुस्लिम लड़का, जबर्दस्त पिटाई

faridabadnews24By faridabadnews24August 17, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ पकड़े जाने पर भीड़ ने कथित तौर पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए एक मुस्लिम किशोर की पिटाई कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 21 जुलाई की है, लेकिन घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने बुधवार को मामले का स्वत: संज्ञान लिया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बांद्रा जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा कि घटना के बारे में निर्मल नगर पुलिस से एक पत्र मिलने के बाद, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दंगा और हमला करने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, लड़के की पिटाई करने वाले लोगों ने दावा किया कि उसने लड़की का अपहरण कर लिया था।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय लड़का और 17 वर्षीय लड़की दोनों ही ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, ”यह घटना 21 जुलाई की है, जब मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की को लोगों के एक समूह ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। लड़की के परिजनों ने पहले ही अंबरनाथ में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। यह पता चलने पर कि लड़का और लड़की बांद्रा रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे हैं, करीब एक दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए और ‘जय श्री राम’के नारों के बीच लड़के के साथ मारपीट शुरू कर दी।” उन्होंने बताया कि लड़के की पिटाई करते हुए लोगों ने उसके बाल खींचकर उसे रेलवे स्टेशन से बाहर भी धकेला। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ”मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन से फिल्मा लिया और यह वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ राजकीय रेलवे पुलिस भी हरकत में आई और जांच शुरू की गयी।”

उन्होंने बताया कि लड़के पर हमला करने के बाद समूह के सदस्य उसे बांद्रा पूर्व स्थित निर्मल नगर पुलिस थाने ले गए। लेकिन, लड़की के अपहरण का मामला अंबरनाथ में दर्ज होने के कारण उसे वहां की पुलिस को सौंप दिया गया। निर्मल नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि मारपीट की घटना रेलवे स्टेशन परिसर में हुई थी, इसलिए जांच के लिए जीआरपी को इसकी सूचना दी गई थी। जीआरपी की बांद्रा इकाई के एक अधिकारी ने कहा,  “हमने लड़के की पहचान कर ली है और उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया है। हमने लड़के के परिवार से  उन लोगों के खिलाफ हमारे पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराने को कहा है, जिन्होंने उस पर हमला किया ताकि हम मामला दर्ज कर सकें और जांच शुरू कर सकें।” उन्होंने कहा कि लड़के के साथ मारपीट करने वाले लोगों की पहचान वीडियो में आसानी से की जा सकती है। अधिकारी के मुताबिक अबतक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Mob nabbed at station itself Muslim boy was abducting minor Hindu girl thrashed severely
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.