
मध्य प्रदेश के सागर शहर में झांसी रोड पर स्थित ऐतिहासिक गढ़पहरा किले के शीशमहल पर बीते दिनों मशहूर बिकनी मॉडल रेशमी नायर पहुंची थी। यहां मॉडल रेशमी आर नायर ने अपना फोटोशूट कराया है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, मॉडल ने अपने सेमीन्यूड फोटोशूट के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया पर उनके इस तरह के कई फोटोशूट अपलोड है। खास बात ये है कि शीशमहल में भी उन्हीने इसी तरह का फोटोशूट कराया है। फोटोशूट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।
बता दें कि शीशमहल में जहां ये फोटोशूट किया गया है, वह ऐतिहासिक स्थान तो है ही। साथ ही यहां पर हनुमान जी का प्राचीन मंदिर और अनगढ देवी का मंदिर भी है। इस पर हिंदू संगठनों पर आपत्ति जताई है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही रेशमी नायर के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। शिवसेना ने कहा कि अश्लीलता परोसने, सागर की संस्कृति, हिंदू संस्कृति, सनातन संस्कृति पर प्रहार करने वाले ऐसी फिल्में सागर के किसी भी कोने में प्रदर्शित नहीं की जाएंगी। अगर जल्द ही रेशमी नायर और उनके साथियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाता है तो बुंदेलखंड समेत सागर जिले में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बता दें कि ये तस्वीरें वरिष्ठ पत्रकार रजनीश जैन की फेसबुक पोस्ट पर शेयर की हैं। हालांकि मॉडल रेशमी नायर ने इन फोटो में स्थान का नाम नहीं दिया है। उन्होंने ‘समव्हेयर इन मध्यप्रदेश’! लिखकर फोटो शेयर किए हैं। गौरतलब है कि मॉडल रेशमी नायर विवादास्पद भी रही हैं। बहुचर्चित ‘किस फॉर लव’ अभियान के दौरान इनकी गतिविधियां चर्चाओं में आई थीं और वर्ष 2019 में इसी अभियान में बेंगलुरु की नाबालिग लड़कियों के शोषण के आरोप में इस मॉडल और उसके पति की पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
NEWS SOURCE : livehindustan
