Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पढ़ें पूरी खबर, पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश का खतरनाक लव जिहाद सामने आया है

पढ़ें पूरी खबर, पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश का खतरनाक लव जिहाद सामने आया है

faridabadnews24By faridabadnews24August 26, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Rape case against former MP Shahid Akhlaq’s son:  मेरठ के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश का खतरनाक लव जिहाद सामने आया है। पुलिस ने दानिश के खिलाफ दिल्ली रोड स्थित क्रोम होटल में एक युवती के साथ रेप का मुकदमा दर्ज किया है। देर रात पुलिस ने पूर्व सांसद के घर दबिश देकर दानिश को उठा लिया। दिल्ली निवासी युवती एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिली। आरोप लगाया कि मेरठ के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश ने 22 अगस्त को दिल्ली रोड होटल क्रोम में बुलाया। आरोप लगाया दानिश ने उसके साथ रेप किया, अश्लील वीडियो भी बनाई। बताया उसका परिचय दानिश से इंस्टाग्राम पर हुआ था। दानिश मुलाकात को दिल्ली भी आया। उसने अविवाहित बता प्रेम जाल में फंसाया। एसएसपी को इंस्टाग्राम चैट दिखाई। परतापुर थाने में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया। युवती ने कहा कि आरोपी ने सिंगल बनकर दोस्ती की।

देररात पूर्व सांसद के घर पुलिस की दबिश
कोतवाली और परतापुर पुलिस ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के घर पर देर रात करीब 1.30 बजे दी। इस दौरान पुलिस टीम ने दानिश को हिरासत में ले लिया। इसके बाद परतापुर पुलिस दानिश को अपने साथ परतापुर थाने ले आई। यहां पर दानिश से पूछताछ की जा रही है। दानिश का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया दानिश को पुलिस ने उठा लिया है और फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पीड़ित युवती के शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

आरोप गलत, हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के पुत्र दानिश अखलाक के प्रतिनिधि वाजिद खान ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सारे आरोप निराधार हैं। युवती ने ही इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उसके बाद मेरठ में मिलने की जिद की। आरोप लगाया कि युवती ने ही फंसाया है। यह मामला हनीट्रैप में फंसाने का है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस मामले में उनका कोई करीबी शामिल है। दानिश अखलाक के हवाले से कहा गया है कि युवती को उनके खानदान की जानकारी है। ऐसे में केवल राजनैतिक और व्यापारिक छवि खराब करने की साजिश है। किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

होटल में सीसीटीवी की जांच 
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज किया है। होटल में सीसीटीवी की जांच की जा रही है और पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ली है।

क्‍या बोली पुलिस
सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने बताया कि पुलिस ने दानिश पर मुकदमा दर्ज किया है और एक टीम को छानबीन के लिए होटल भेजा गया था। डीवीआर कब्जे में ली है।

NEWS SOURCE : livehindustan

dangerous love jihad of former MP Shahid Akhlaq's son Danish has come to the fore faridabadnews faridabadnews24 read full news
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

तस्वीर देखकर लड़की के खड़े हो गए रोंगटे, AI से अश्लील फोटो बनाकर उसी युवती को भेजी, आरोपी ने कर दी ये मांग..

June 12, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.