
Shocking News: बॉडी बिल्डिंग फेम तिहाड़ जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट दीपक शर्मा ठगी का शिकार हुए हैं. उनका दावा है कि एक चैनल के रियलिटी शो में भागीदार रही महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उन्हें 51 लाख रुपये का चूना लगा दिया है. हेल्थ सप्लिमेंट प्रोडक्ट में इनवेस्ट करने और बैंड एंबेसडर बनने के नाम पर रकम ली गई थी. अब दोनों फरार हैं. ईस्ट दिल्ली के मधु विहार थाने में शिकायत दी गई, जिस पर रविवार को ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया. दीपक शर्मा वेस्ट विनोद नगर में रहते हैं. वह तिहाड़ जेल में काम करते हैं और बॉडी बिल्डिंग और रियलिटी शो में हिस्सा लेने से सुर्खियों में रहते हैं.
हेल्थ प्रोडक्ट का बड़ा कारोबारी बता किया फ्रॉड
50 लाख रुपये पति के बिजनेस में इनवेस्ट
दावा है कि रौनक ने 50 लाख रुपये पति के बिजनेस में इनवेस्ट करने का प्रस्ताव रखा. दस से 15 फीसदी मुनाफे और ब्रैंड एंबैसडर की पेशकश की. दीपक शर्मा हो रही जांच हेल्थ सप्लिमेंट प्रॉडक्ट में इनवेस्ट करने और ब्रांड एंबेसडर बनने का झांसा दिया. दोनों आरोपी फरार है. ईस्ट दिल्ली के मधु विहार थाने की पुलिस ठगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
गंभीर नतीजे भुगतने की दी धमकी
दीपक का दावा है कि 15 फीसदी प्रॉफिट पर सहमति जताते हुए फरवरी के बाद 51 लाख रुपये इनवेस्ट किए. आठ लाख कैश लेने पति-पत्नी 2 मार्च को यमुना विहार आए थे. अप्रैल 2023 में अपनी रकम के बारे में छानबीन की तो पता चला कि उनके साथ दोनों ने ठगी की है. पूछताछ करने पर पता चला कि इस तरह से वे कई लोगों का चूना लगा चुके हैं और दोनों फरार हो गए हैं. संपर्क करने की कोशिश की तो उन्हें कोई भी कार्रवाई करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी. इसके बाद पुलिस कंप्लेंट की, जिस पर केस दर्ज हो गया है
NEWS SOURCE : zeenews
