82 वर्षीय महिला बनी शिकार, चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत
पंचकूला में कोरोना से 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी है। महिला पिछले कई दिनों से निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर थी। जिसकी आज सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर मौत हो गयी है।
मृतक बुजुर्ग महिला चंडीगढ़ के सेक्टर-18 की निवासी है। बुजुर्ग महिला के चंडीगढ़ के निवासी होने के चलते इसे चंडीगढ़ का कोरोना केस माना जाएगा। जिस कारण यह चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत है।
बुजुर्ग दर्शना देवी की उम्र 82 वर्ष बतायी जा रही है। पंचकूला में दाखिल चंडीगढ़ सेक्टर 18 की निवासी दर्शना देवी कोरोना से संक्रमित थी।
आपको बता दें कि दर्शना देवी पंचकूला सेक्टर 12 स्थित ब्रिलियंस स्कूल के मालिक की मां थी। उनका सेक्टर 21 के अलकेमिस्ट हस्पताल में इलाज चल रहा था।