
टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ हमेशा की तरह इस बार भी अपने खौफनाक स्टंट और टास्क के लिए चर्चा में बना हुआ है। रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में अर्चना गौतम आए दिन स्टंट के दौरान कुछ ऐसी फनी हरकते करती हैं, जिसे देख होस्ट और कंटेस्टेंट्स दोनों ही हंसकर-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। ये शो सबसे ज्यादा अर्चना गौतम को लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस शो में होस्ट के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स भी लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ये सीजन लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और वह इसके आने वाले हर एपिसोड का ब्रेसबी से इंतजार करते हैं। हमेशा के तरह इस बार भी इस शो में बहुत कुछ धमाकेदार देखने को मिला है।
अर्चना गौतम का ड्रामा
इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ अपने स्टंट के साथ ही अर्चना गौतम को लेकर भी चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्चना गौतम का एक वीडियो शो के मेकर्स ने कलर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अर्चना गौतम अजीबो-गरीब हरकतें करते नजर आ रही है। इस वीडियो में उन्हें सर पकड़े भी देखा जा सकता है।
अर्चना गौतम का फनी वीडियो
हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपकी हंसी छुट जाएगी। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्चना गौतम इस शो में सभी को खूब एंटरटेन करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस स्टंट करते वक्त इतना डर जाती है की वह सर पकड़ कर बैठ जाती है। अर्चना गौतम इस वीडियो में स्टंट के दौरान तेज-आ-तेज आ चिल्लाती है। तभी इस वीडियो के बैकग्राउंड में ये तेजा तेजा क्या है कि आवाज आती है। अर्चना गौतम ने इसके पहले बिग बॉस में भी अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया है।
रोहित शेट्टी का शो
रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में अब शिव ठाकरे, रूही चतुर्वेदी, रोहिन रॉय, रैपर डिनो जेम्स, रश्मीत कौर, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा और शीजान खान को स्टंट करते हुए देखा जाएंगा। शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार शो की पूरी शूटिंग केप टाउन में की गई है।
NEWS SOURCE : indiatv
