जानिए क्या है नई प्रक्रिया, बैंकों में बदल जायेगा पैसे निकालने का नियम
देश मे लगे लॉकडाउन के कारण आज से बैंकों से पैसे निकालने का नियम बदल गया है। इसके चलते अब आप तभी पैसा निकाल सकेंगे, जब आपके बैंक खाते के नंबर का आखिरी अंक, अनुमति प्राप्त तारीख से मेल खाता हो, अन्यथा आपकों बैंक से पैसे निकालने की अनुमति नहीं होगी।
दरअसल, इंडियन बैंक एसोसिएशन ( IBA ) ने लॉकडाउन के दौरान बैंकों से पैसे निकालने के लिए नए नियम बनाए हैं। एसोसिएशन ने सभी बैंक ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे एक साथ अधिक संख्या में बैंक ना पहुंचे। एसोसिएशन की कोशिश है कि ग्राहक कम से कम संख्या में बैंक पहुंचे और उनके सारे काम इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन से ही पूरे हों।
यह है नया नियम-
यह व्यवस्था खाताधारक के बैंक खाते के आखिरी डिजिट के आधार पर ही तय की गई है। इस नियम के तहत बैंक खाताधारक अपने खातों के आखिरी अंक के आधार पर तय तारीख पर ही पैसा निकाल सकेंगे, अन्यथा वे नहीं निकाल पाएंगे। यह व्यवस्था फिलहाल 11 मई तक के लिए ही लागू की गई है। इसके बाद खाता नंबर पर तारीखों और अंकों की पाबंदी हटा ली जाएगी। अर्थात 11 मई के बाद कोई भी व्यक्ति किसी भी दिन पैसे निकाल सकता है।
जिनके खाते नंबर का आखिरी डिजिट 0 से 1 के बीच है, वे 4 मई ( सोमवार ) को पैसे निकाल सकते हैं। इसी तरह वे बैंक ग्राहक जिनके खाते नंबर की आखिरी संख्या 2 और 3 है, वे बैंकों से 5 मई मंगलवार को, 4 और 5 की आखिरी डिजिट वाले ग्राहक 6 मई को, 6 और 7 हैं, वे 8 मई को और 8 और 9 की आखिरी डिजिट वाले खाताधारक अपने बैंक खाते से 11 मई को पैसों की निकासी कर सकेंगे। इसके बाद पहले की तरह आप अपने खाते से पैसे निकाल सकते हैं।