दिल्ली में शराब के बाद अब तेल भी महंगा

कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़ते असर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया है. मंगलवार से दिल्ली में अब पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये महंगा हो गया है.

मंगलवार को राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर ही वैट बढ़ाने का ऐलान किया. पेट्रोल पर वैट को बढ़ाकर 27 फीसदी से 30 फीसदी कर दिया गया है, जबकि डीजल पर 16.77 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया गया है.

इस फैसले के बाद दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि मुश्किल वक्त में कड़े फैसले लेने पड़ते हैं, वित्त मंत्री रहते हुए मैंने यही सीखा है. जिंदगी हमेशा ही शानदार नहीं होती.

Manish Sisodia

@msisodia
Life isn’t all about rainbows and sunshine. Tough times need Tough solutions – my learning as Finance Minister

1,053
10:33 AM – May 5, 2020
Twitter Ads info and privacy
290 people are talking about this

इसी के साथ दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 71.26 प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 69.29 प्रति लीटर हो गई है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संकट की वजह से बीते करीब 40 दिनों से सबकुछ लॉकडाउन है, ऐसे में सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है.

बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि सरकार का अप्रैल का रेवेन्यू 3500 करोड़ रुपये से घटकर 300 करोड़ रुपये ही रह गया है. साफ है कि सरकार की कमाई पर पड़े असर का दंड अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

शराब के दाम में भी की गई थी बढ़ोतरी

बीते दिन ही दिल्ली सरकार ने शराब के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की थी. सोमवार शाम को दिल्ली सरकार ने शराब पर 70 फीसदी कोविड सेस लगा दिया, जिससे शराब की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया.

लॉकडाउन में कुछ ढील मिलने के बाद सोमवार को शराब की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ी. लेकिन अगले ही दिन सरकार ने शराब के दाम बढ़ाने का फैसला लिया, हालांकि मंगलवार को भी सुबह से ही शराब की दुकानों पर लंबी कतारें देखने को मिली हैं.

You might also like