Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हजारों चमगादड़ के बीच अकेली रह रही बुजुर्ग महिला 40 सालों से

हजारों चमगादड़ के बीच अकेली रह रही बुजुर्ग महिला 40 सालों से

faridabadnews24By faridabadnews24May 5, 2020No Comments3 Mins Read

पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वजह से दहशत में है. जब से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं, तब से चमगादड़ भी चर्चाओं में है. माना जा रहा है कि कोरोना चमगादड़ के रास्ते इंसान में पहुंचा. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रमन आर गंगाखेडकर ने भी चीन के रिसर्च का हवाला देते हुए माना है कि कोरोना वायरस पहले चमगादड़ के भीतर विकसित हुआ और उसके बाद इंसानों में फैला. गुजरात के पाटण जिले में एक गांव ऐसा है जो इसी वजह से दहशत में है.

पाटण जिले का नेद्रोडा गांव की सड़के वीरान हैं, इक्के-दुक्के लोग चलते नजर आ रहे हैं लेकिन ये सब लॉकडाउन की वजह से नहीं है. आप सोच रहे होंगे कोरोना वायरस की दहशत से लोग घरों में कैद होंगे, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है.

nidora_050420094439.jpg

जब गांववालों से यह जानने की कोशिश की गई कि आखिर क्या वजह है कि लोग अपनी खिड़कियां भी खोलने को तैयार नहीं हैं? जवाब हैरान करने वाला था. लोग उस गांव के एक घर से डर रहे हैं, जिसमें पिछले 40 सालों से कमुबेन पांचाल नाम की एक वृद्ध महिला रहती हैं. लेकिन यह कोई भूत प्रेत की कहानी भी नहीं है.

आप सोच रहे होंगे कि जब भूत-प्रेत की कहानी भी नहीं है तो फिर लोग उस मकान से क्यों डरते हैं?

gujarat_050420094551.jpg

 

आजतक की टीम यह जानने पहुंची की आखिर उस घर में ऐसा क्या है कि लोग अपने खिड़की-दरवाजे भी नहीं खोल रहे? हमारी टीम के लिए उस कमरे में घुसना आसान नहीं था. दरवाजे से होते हुए घर में दाखिल हुए तभी एक चमगादड़ उड़ता हुआ सामने से गुजर गया. पीछे देखा तो होश उड़ गए. दीवार पर सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ चिपके हुए थे.

bats_050420092803.jpg

अंदर दाखिल होने के लिए बर्तन-ताली और थाली बजाते रहे. तब जाकर चमगादड़ ने रास्ता दिया.

कमुबेन ने बताया कि वो पिछले 40-50 सालों से इसी तरह चमगादड़ के साथ घर में रहती हैं. रात में अक्सर चमगादड़ उनके ऊपर गिर जाते हैं. कई बार काटने भी आते हैं. पूरी रात दहशत में बीतती है, लेकिन क्या करें? कहां जाए? प्रशासन से भी शिकायत की लेकिन कोई रास्ता नहीं निकल रहा. वो बोलेते-बोलते हांफने लगीं. उन्हें श्वास संबंधी दिक्कत महसूस हो रही थी. उन्होंने बताया कि इन सब वजहों से वो अक्सर बीमार रहती है.

patan-lady_050420092823.jpg

गांव के सरपंच दसरथजी ठाकोर ने कहा, अब आप ही सोचिये घर में अकेली वृद्ध महिला और हजारों चमगादड़ एक साथ कैसे रह पाते होंगे. ये एक या दो दिन की बात नहीं, पिछले 40 साल ऐसे ही चमगादड़ो के साथ रहते हुए गुजरे हैं. लेकिन हाल के दिनों में गांव के लोगों को जितना कोरोना वायरस का भय नहीं है उससे कहीं ज्यादा इन चमगादड़ो का है.

गांव वालों को लग रहा है कि इन चमगादड़ों की वजह से गुजरात का पाटण दूसरा चीन का वुहान ना बन जाए.

40 years old elderly woman living alone among thousands of bats faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बोला- 70 साल में एक इंच विदेशी जमीन पर नहीं किया कब्जा, भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाया चीन

September 2, 2020

11 लाख रु. लीटर है कीमत, इस जीव के नीले खून से बनेगी कोरोना वैक्सीन

August 10, 2020

केरल: कोझिकोड हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 18 पहुंचा, विमान के हो गए थे दो टुकड़े

August 8, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.