Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस के छापे में 3 लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार, ये बड़ा राज खुला, दिल्ली के इस होटल में सजा था ‘सेक्स बाजार’

पुलिस के छापे में 3 लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार, ये बड़ा राज खुला, दिल्ली के इस होटल में सजा था ‘सेक्स बाजार’

faridabadnews24By faridabadnews24September 18, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजधानी दिल्ली के साउथ गणेश नगर इलाके के एक होटल में एक सेक्स रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने होटल में छापेमारी करके सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लड़कियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस होटल में हाल ही में डी-सील किया गया था। डीसीपी ईस्ट अमृता गुगुलोथ के अनुसार, 15 सितंबर को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना मंडावली की टीम द्वारा साउथ गणेश नगर के आरके रेजीडेंसी होटल में अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम (आईटीपी एक्ट) के तहत छापेमारी की गई, जहां 3 महिलाओं और 3 पुरुषों सहित कुल 6 लोग वेश्यावृत्ति में शामिल पाए गए।

डीसीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, दीवान और क्रुणाल के रूप में हुई है। इनके साथ ही 3 महिलाओं को भी पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, इस संबंध में आईपीसी की धारा 3/4 अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 थाना मंडावली में मामला दर्ज किया गया था और जांच के दौरान यह पता चला कि यह होटल आरके रेजीडेंसी पहले भी वेश्यावृत्ति में शामिल था और दिल्ली पुलिस द्वारा होटल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई थी। गौरतलब है कि होटल को पहले दिल्ली नगर निगम ने सील कर दिया था। हाल ही में इसे डी-सील किया गया और उन्होंने फिर से वही गैरकानूनी काम शुरू कर दिया। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

दिल्ली में जीजा ने दावत पर बुलाकर साली से किया रेप

वहीं, उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में 19 वर्षीय एक शादीशुदा महिला के साथ उसके जीजा ने दावत के लिए घर बुलाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके जीजा ने उन्हें रेलवे कॉलोनी दया बस्ती में अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया था और वे 29 जून को रात करीब 8.30 बजे वहां पहुंचे। उसका पति किसी काम से बाहर चला गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला का आरोप है कि इसी बीच उसके जीजा ने उसे मिठाई खाने को दी, जिसे खाने के बाद उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद उसने महिला के साथ बलात्कार किया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे थप्पड़ मारा और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और ब्लैकमेल भी किया। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

NEWS SOURCE : livehindustan

6 faridabadnews faridabadnews24 incluidas 3 niñas arrestadas en una redada policial se reveló este gran secreto: se instaló un 'mercado sexual' en este hotel de Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.