
कैथल: शहर में एक कालोनी में 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शहर थाना में बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी आशु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला का कहना है कि बेटी काफी भयभीत हो चुकी है।
शनाबालिग की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि 19 सिंतबर को उसकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पहले छेड़छाड़ की, फिर उसके साथ गलत हरकत की। यही नहीं कपड़े भी उतारने का प्रयास किया। बेटी ने उसे जानकारी थी तो वारदात का पता चला। थाना की जांच अधिकारी SI धनपति ने बताया कि महिला की शिकायत पर आशु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर है। आगामी जांच की जा रही है।
NEWS SOURCE :punjabkesari
