देव मानव सेवा ट्रस्ट ओर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा चलाया जा रहा है पक्षियों के लिए पानी के परिण्डे अभियान
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी के प्रकल्प बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिण्डे अभियान मे पूरे देश भर के अलग अलग राज्यों में बेजुबान पक्षियों व पशुओं के लिए घर के बाहर, पेड़ों पर, घर की छतों पर या घर की बालकनी में मिट्टी या किसी भी धातु के बर्तन में पानी भर कर रखा जा रहा है। अम्बिका शर्मा ने कहा कि इस चिलचिलाती धूप व गर्मी में पक्षियों व पशुओं के लिए हर जगह पानी की कमी हो रही है। इसी परेशानी को देखते हुए संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने सभी सदस्यों व देशवासियों को घर के बाहर, छतों या बालकनी में पानी से भरे बर्तन रखने की अपील की है ताकि हर पक्षी व पशु को घर के बाहर, छत, बालकनी या पेड़ो पर पानी की सुविधा मिल सके।
इस सेवा कार्य मे हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार की टीम सक्रीय रूप से भूमिका निभा रही है।