Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जहां था थानेदार वहीं दर्ज हुई रेप की FIR, अश्लील वीडियो वाला SHO कमरुदीन फरार

जहां था थानेदार वहीं दर्ज हुई रेप की FIR, अश्लील वीडियो वाला SHO कमरुदीन फरार

faridabadnews24By faridabadnews24September 30, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजस्थान के डीग जिले में एक महिला से बलात्कार का आरोपी कैथवाड़ा थाना का पूर्व एसएचओ कमरुद्दीन खान अब तक फरार है। डीजीपी के आदेश पर कमरुद्दीन को सस्पेंड कर दिया गया है और कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक महिला की बहन ने गुरुवार को डीग जिले के कैथवाड़ा पुलिस थाना प्रभारी कमरुद्दीन खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि खान ने उसकी बहन के साथ बलात्कार किया और उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं थी।एक महिला के साथ उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोमवार को राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। अश्लील तस्वीरों में कैथवाड़ा के थाना प्रभारी कमरुद्दीन खान को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा जा सकता है। उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे से एक महिला के साथ अपनी तस्वीरें क्लिक कीं, लेकिन बाद में वह लीक हो गईं।

शिकायतकर्ता ने गुरुवार को कैथवाड़ा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी शिकायत में बताया कि करीब पांच दिन पहले गांव नगला आराम सिंह का रहने वाला इशाक खान, जो महिलाओं का दलाल है, मेरी बहन को उसके एक मुकदमे में मदद दिलाने के लिए बहला-फुसलाकर थाने ले गया। जहां एसएचओ कमरुद्दीन खान और इशाक ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दीं। पीड़िता ने बताया कि मेरी गर्दन में दर्द होने के कारण मेरा परिचित इशाक खान मुझे बहला-फुसलाकर थाने ले गया और मुझे दर्द की एक गोली दे दी। गोली खाने के बाद मैं बेहोश हो गई और मेरे साथ दुष्कर्म किया। कमरुद्दीन खान मुझे थाने के अंदर अपने आवास पर ले गया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसने मेरी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने यह बात किसी को कुछ भी बताया तो वह मेरे दोनों बच्चों को मार डालेगा।

सूत्रों के मुताबिक, एसएचओ कमरुद्दीन खान ने दलाल के जरिए एक महिला को थाना परिसर स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाया था। कमरुद्दीन खान डीग जिले के मेवात क्षेत्र के कैथवाड़ा, गोपालगढ़, जुरहरा पुलिस थाने में थाना प्रभारी रह चुका है। डीग उन 19 नए जिलों में से एक जिला है जो 17 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बनाए गए थे। डीग को भरतपुर से अलग एक नया जिला बनाया गया है। ब्रिजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें वायरल होने के बाद पीड़िता की बहन ने थाना प्रभारी कमरुद्दीन खान के खिलाफ आईपीसी धारा 376, 366, 504 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फरार थानेदार कमरुद्दीन खान और दलाल की भी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी कमरुद्दीन खान और दलाल इशाक खान फरार हैं, जबकि उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। उपाध्याय ने कहा कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Rape FIR registered where the police station was SHO Kamarudin absconding with obscene video
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.