
faridabad: वूमेंस पावर संस्था द्वारा आज 2 अक्तूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। जिस में संस्था के सदस्यों द्वारा बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन, डांस और खाने पीने की चीजों की व्यवस्था की गई। सभी बच्चों ने सुन्दर सुन्दर ड्रॉइंग बनाई एवं सभी ने खूब एंजॉय किया। संस्था समय-समय पर छात्रावास आश्रम में जाकर बच्चों के साथ समय व्यक्तित करती है। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती क्यों मनाई जाती है उसके विषय में बताया और एडवोकेट अरविंद छावड़ी , एडवोकेट महिंद्र मावी, परवीन लोहिया , विनोद वशिष्ट जी, ने बच्चों को ड्राइंग में विजेता रहे उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आज के इस कार्यक्रम में टीम से संस्था की फाउंडर चांदनी आजाद अली ,वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी और यूथ टीम की वाइस प्रेसिडेंट डोली कपूर ,रिद्धिमा पाराशर ,अमन शर्मा ,मिली शर्मा कल्पना,तन्वी लोहिया ,टीया वशिष्ठ ,प्रगति पाराशर , जारा खान ,उपस्थित रहे l
