
Haryana News: हरियाणा के जींद में अमरेहड़ी रोड़ पर ओमनगर इलाके में एक बछड़ी के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। पूरी घटना पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बछड़ी के साथ दुराचार
ओम नगर निवासी विकास ने बताया कि 3 अक्टूबर की रात गली में खड़ी बछड़ी के साथ एक युवक दुराचार का प्रयास कर रहा था। इस घटना के दौरान उसकी नजर इत्तेफाक से CCTV कैमरे की स्क्रीन पर जा पड़ी।
CCTV फुटेज में दिखा आरोपी
उसने देखा के युवक बछड़ी के साथ गलत हरकत कर रहा है। वह एकदम से घर के बाहर आया तो आरोपी उसे देखकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने विकास की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
NEWS SOURCE : chopaltv
