Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रातभर लाश के साथ…, प्रेमी ने अवैध संबंध के शक में की लिव इन पार्टनर की हत्या

रातभर लाश के साथ…, प्रेमी ने अवैध संबंध के शक में की लिव इन पार्टनर की हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24October 6, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली के समयपुर बादली में एक झपटमार ने अवैध संबंधों के शक में अपनी लिव-इन-पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पूरी रात लाश के पास ही बैठा रहा। अगले दिन आरोपी के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 24 वर्षीय अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला आरोपी के साथ ही लूट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देती थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलोनी अपने लिव-इन-पार्टनर अर्जुन के साथ बादली गांव में रहती थी। इन दोनों की मुलाकात करीब ढाई साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। बुधवार शाम करीब 4 बजे अर्जुन के 66 वर्षीय पिता दयाचंद ने पुलिस को सलोनी की हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सलोनी की लाश कमरे में बिस्तर पर मिली।

रात को झगड़ा हुआ था : दयाचंद ने बताया कि वह बुधवार दोपहर घर के ग्राउंड फ्लोर पर आया। अर्जुन नशे की हालत में कमरे के बाहर बैठा था। उसने बेटे से खाना खाने के बारे में पूछा तो अर्जुन ने सलोनी की हत्या करने की बात बताई। अर्जुन ने दयाचंद को कहा कि वह लड़की गलत थी, इसलिए उसे मार दिया। दयाचंद ने कमरे में देखा तो सलोनी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। करीब 4 बजे दयाचंद खुद समयपुर बादली थाने पहुंचे और उन्होंने सलोनी की हत्या की बात पुलिस को बताई। दयाचंद ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 8 बजे सोने गया था, उस समय अर्जुन और सलोनी झगड़ा कर रहे थे।

अक्सर होती थी लड़ाई : अर्जुन ने पुलिस को बताया कि जनवरी में बादली इलाके में झपटमारी करते हुए वह दोनों पकड़े गए थे। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया, लेकिन सलोनी 25 दिन बाद ही जमानत पर रिहा हो गई और अर्जुन को 20 सितंबर को रिहा किया गया। इतने दिन वह अकेली थी। अर्जुन को शक था कि इस दौरान उसके किसी और शख्स से अवैध संबंध बन गए हैं। वहीं, दयाचंद ने बताया कि सलोनी और अर्जुन नशा करने के बाद अक्सर झगड़ा करते थे।

आरोपी और महिला पर दर्ज हैं कई मामले

जांच में सामने आया कि सलोनी, अर्जुन के साथ रहने से पहले हैदरपुर स्थित जेजे क्लस्टर में दादी और मौसी के साथ रहती थी। वह पहले से शादीशुदा थी और उसकी 9 साल की एक बेटी भी थी, लेकिन अर्जुन से मुलाकात के बाद उसने बेटी को रिश्तेदारों के साथ छोड़ दिया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि अर्जुन ने सलोनी के साथ रहने के दौरान उसे भी झपटमारी और लूट की वारदात में शामिल कर लिया था। अर्जुन पर छह और सलोनी पर दो मामले दर्ज हैं।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 lover murdered live-in partner on suspicion of illicit relationship With dead body all night...
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

छापेमारी में घर से निकले नोटों के बंडल. रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए RTO कार्यालय के ट्रैफिक इंस्पेक्टर

August 4, 2026

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.