Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सावधान! पत्नियों को पीटने वालों की बन रही कुंडली, घरेलू हिंसा के आरोपी पुरुष भी बदमाशों की लिस्ट में डाले जाएंगे

सावधान! पत्नियों को पीटने वालों की बन रही कुंडली, घरेलू हिंसा के आरोपी पुरुष भी बदमाशों की लिस्ट में डाले जाएंगे

faridabadnews24By faridabadnews24October 7, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

घर में कलह-कलेश और पत्नी और बच्चों से मारपीट करने वाले पुरुष सावधान हो जाएं। पुलिस अब ऐसे झगड़ालू पुरुषों पर बदमाशों की सूची में डालकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद समेत प्रदेशभर में घरेलू हिंसा के आरोपी पुरुष को भी अब बदमाशों की सूची में शामिल किया जाएगा। डीजीपी के आदेश पर पुलिस घरों में महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले पुरुषों की सूची तैयार करेगी। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इससे प्रदेश में महिलओं की सुरक्षा मजबूत होगी। दरअसल, गुरुवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर नूंह पहुंचे थे। उन्होंने नूंह स्थित नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के सभागार में नूंह और पलवल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने महिलओं की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में महिला सुरक्षा को मजबूत बनाएं। साथ ही सुनिश्चित करें कि किन-किन स्थानों पर महिलाओं के साथ अपराध होने की आशंका रहती है। आशंका वाले जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ बस, ऑटो, ई-रिक्शा, सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 को लिखा जाए।

डीजीपी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए जिले में परिचालित ऑटो, ई रिक्शा सहित निजी बसों की सूची बनाई जाए। उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, जो सड़क पर अनाधिकृत सायरन या लाल बत्ती का इस्तेमाल करते हैं।

क्राइम हॉट स्पॉट की पहचान करने को कहा

डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि वह जिले में क्राइम हॉट स्पॉट को चिह्नित करें। साथ ही वहां पुलिस की गश्त बढ़ाएं। गांव तथा शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों और दबंगों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। पुलिस महिलाओं को ऐसा वातावरण दें कि उन्हें बाहर आनेजाने में कोई परेशानी न हो।

छह तरह के आरोपियों की सूची बनेगी

डीजीपी ने सभी अधिकारियों से छह तरह के अपराधियों की सूची बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि घरों में महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले पुरुषों की सूची बनाई जाए। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर, घरों में भी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा नशे बेचने वालों, नशा करने वालों, दबंग और दादागिरी वाले, बेल जंपर या अन्य अपराध आदि के अपराधियों की सूची बनाने का निर्देश उन्होंने दिया है।

NEWS SOURCE : livehindustan

Attention Horoscope is being prepared for those who beat their wives faridabadnews faridabadnews24 men accused of domestic violence will also be included in the list of miscreants.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.