Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वॉशरूम में कपड़े बदल रही डीयू की छात्राओं का बनाया वीडियो, IIT दिल्ली में शर्मनाक हरकत

वॉशरूम में कपड़े बदल रही डीयू की छात्राओं का बनाया वीडियो, IIT दिल्ली में शर्मनाक हरकत

faridabadnews24By faridabadnews24October 8, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में चल रहे एक फेस्टिवल में भाग लेने गईं डीयू के भारती कॉलेज की छात्राओं का कपड़े बदलते वक्त वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान आईआईटी में आउटसोर्स के जरिये नियुक्त सफाई कर्मचारी आकाश (20) के रूप में हुई है। उसे पकड़कर किशनगढ़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आकाश मंगलापुरी, पालम, दिल्ली का निवासी है।

शुक्रवार को फैशन के दौरान हुई घटना : आईआईटी दिल्ली में शुक्रवार को फैशन शो का आयोजन किया गया था। इसमें भाग लेने के लिए भारती कॉलेज की 10 छात्राएं भी गई थीं। छात्राओं का आरोप है कि फैशन शो के दौरान जब वे वॉशरूम में जाकर कपड़े बदल रहीं थीं, इस दौरान वहां छुपकर एक युवक उनका वीडियो बना रहा था। उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने पर युवक माफी मांगने लगा। घटना की जानकारी आईआईटी प्रशासन को दी गई।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा : पुलिस ने बताया कि एक युवक द्वारा आईआईटी दिल्ली के लेडीज वॉशरूम में कपड़े बदलते वक्त छात्राओं का वीडियो बनाने के संबंध में शिकायत मिली थी। 20 वर्षीय आरोपी आईआईटी दिल्ली में संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्रसंघ ने घटना पर सख्ती दिखाने की मांग की : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष तुषार डेढ़ा ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना की शिकायत शुक्रवार रात में ही किशनगढ़ थाने में दी गई थी। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली के प्रभारी नीतीश गौर ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

इंस्टाग्राम पर आपबीती बताई

घटना को लेकर छात्राओं ने इंस्टाग्राम पर आपबीती साझा की। पीड़ित छात्राओं ने शौचालय के बाहर महिला सुरक्षा गार्डों की अनुपस्थिति पर भी प्रकाश डाला। पोस्ट में कहा गया है कि हमें यह भी संदेह है कि वीडियो अभी भी मौजूद हो सकता है क्योंकि घटना के समय हमने जो फोन कवर और डिवाइस देखा था, वह अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए कवर से अलग था।

आरोप : आईआईटी प्रशासन ने कार्रवाई में देरी की

छात्राओं का आरोप है कि आईआईटी प्रशासन ने कार्रवाई करने में देरी दिखाई। उन्हें कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई। हालांकि, आईआईटी दिल्ली ने इस मामले पर जारी बयान जारी कर कहा है कि शुक्रवार को दुर्भाग्यपूर्ण और अफसोसजनक घटना हुई, जिसके आरोपी को तत्काल दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया था। आरोपी की पहचान एक एजेंसी के कर्मचारी के रूप में की गई है। वह आउटसोर्स के जरिये सफाई कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहा था। संस्थान ने पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया है। संस्थान ने फेस्ट में सभी छात्रों और आगंतुकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए उपायों को मजबूत किया है।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 shameful act in IIT Delhi Video made of DU girl students changing clothes in washroom
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.