
Indore Mall Rape Case: मध्यप्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. बीते कुछ महीनों में राज्य में महिलाओं के साथ कई आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ताजा घटनाक्रम में इंदौर के एक जानेमाने मॉल में काम करने वाली युवती के साथ रेप की घटना ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.इंदौर की रहने वाली पीड़ित युवती मॉल में सफाई कर्मचारी है. पीड़िता के साथ मॉल में ही कार्यरत एक युवक ने जबरदस्ती की. पीड़िता का आरोप है कि घटना वाले दिन रोज की तरह वह काम पर गई थी. आरोपी उसे जबरदस्ती मॉल के टॉयलेट में ले गया और उसके साथ रेप किया. आरोपी ने युवती को डराया-धमकाया कि अगर वह किसी को कुछ बताई तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा.
