
अगर बात वायरल वीडियोज की हो तो दिल्ली मेट्रो कैसे पीछे रह सकता है। अक्सर दिल्ली मेट्रो से लड़ाई-झगड़े, बहस व डांस समेत तरह-तरह के अनोखे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई लोग इन वीडियोज को पसंद करते हैं तो कई इन्हें यात्रियों को परेशान करने वाली हरकत कहते हैं। अब दिल्ली मेट्रो का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक युवक चोटी बांधकर, सिंदूर-लिपस्टिक लगाकर दिल्ली मेट्रो में घूम रहा है।
क्या हो रहा वायरल?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक चोटी बांधकर, लिपस्टिक लगाकर और बड़ा सा सिंदूर कर के मेट्रो में घुसता है। मेट्रो में वह महिलाओं के लिए आरक्षित सीट के पास जाता है जहां एक लड़की पहले से बैठी होती है। युवक उस लड़की को सीट से हटाकर वहां खुद बैठ जाता है।
कौन है युवक?
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो rkramaad_009 नाम की इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया है। बता दें कि इस प्रोफाइल को 1 लाख 42 हजार लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। जब हमने युवक की आईडी खंगाली तो हमें इसी तरह के कई अन्य वीडियोज मिले जिसमें युवक लिपस्टिक लगाकर और बड़ा सा सिंदूर कर रील बना रहा है। ऐसा लग रहा कि युवक ने दिल्ली मेट्रो में भी ये हरकत रील बनाने के लिए की है।
क्या बोले यूजर्स?
चोटी बांधकर, सिंदूर-लिपस्टिक लगाकर दिल्ली मेट्रो में घूम रहे युवक के वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स दे रहे हैं। राहुल सिंह नाम के यूजर ने लिखा है- “ये युवक असली महिला से भी ज्यादा महिला दिख रहा है”। आभा मिश्रा नाम की यूजर ने लिखा है कि लड़की अपनी सीट से बड़े आराम से उठ गई। वहीं, लवखानी नाम की इंस्टा यूजर ने कमेंट किया कि लोग लेडीज सीट के लिए क्या-क्या करते हैं।
NEWS SOURCE : indiatv
