Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खट्टर सरकार ने दिए 2 नए अधिकार, हरियाणा में नगर निगमों के मेयर बने और ‘पावरफुल’

खट्टर सरकार ने दिए 2 नए अधिकार, हरियाणा में नगर निगमों के मेयर बने और ‘पावरफुल’

faridabadnews24By faridabadnews24October 13, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने प्रदेश के नगर निगमों के महापौरों के अधिकारों में वृद्धि की है। इसके तहत अब महापौर विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति 10 करोड़ रुपये तक कर सकेंगे। इसके अलावा महापौर नगर निगम में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सहित ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को हरियाणा निवास में राज्य के नगर निगमों के महापौर व वरिष्ठ उपमहापौर के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि शहरों की छोटी सरकार के लिए सत्ता का विकेंद्रीकरण करने की कड़ी में एक और पहल करते हुए नगर निगमों के महापौर को अपने जेई. सहित ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को निलंबित करने के लिए अधिकृत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेयर एक बड़े क्षेत्र का चुना हुआ प्रतिनिधि होता है। हमारी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में पंचायतीराज संस्थानों के लिए भी सत्ता का विकेंद्रीयकरण कर कईं प्रकार के अधिकार दिए हैं। पहले की सरकारों में सत्ता का केन्द्रीकरण होता था, जबकि हमने सत्ता का विकेंद्रीयकरण किया है।

उन्होंने कहा कि कल की कैबिनेट बैठक में शहरों के लिए कईं महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उनके क्रियान्वयन में मेयरों और पार्षदों की बड़ी भूमिका होगी। केंद्रीय वित्त आयोग तथा राज्य वित्त आयोग की तरफ से नगर निगमों को तिसरी तिमाही का लगभग 600-700 करोड़ रुपया आवंटित किया जाना है। मेयर अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का अनुमान तैयार करें और शीघ्र ही इसे सरकार को भिजवाएं।

NEWS SOURCE : livehindustan

became mayor of municipal corporations in Haryana and 'powerful' faridabadnews faridabadnews24 Khattar government gave 2 new powers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.