हरियाणा में किसानों के कर्ज माफ हो : सचिन तंवर

हरियाणा : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव युवा सचिन तंवर ने बयान जारी कर कहा की देश कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी से लड़ रहा है तथा इस लड़ाई में देश का किसान अग्रिम मोर्चे पर खड़ा है क्योंकि उन्हीं की बदौलत देश में खाद्यान्न का भरपूर भंडार है जिस कारण केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें आम आदमी को खाद्यान्न मुफ्त या फिर सस्ती दर पर आवंटन कर पा रही है किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए आपदा आए, सूखा पड़े या अच्छी पैदावार हो, हर मौके पर आघात किसानों पर ही होता है। इसलिए यह अति आवश्यक हो जाता है कि किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिया जाए व उनके कर्ज माफ हों।

 

उन्होंने यह भी कहा कि यदि आज समाज का कोई वर्ग सबसे ज्यादा संकट में है तो वह किसान ही है, हर दो साल में सूखा पड़ रहा है तो तीसरे साल फसल की बंपर पैदावार होती है। ये दोनों ही स्थितियां किसानों के लिए दुखदायी हैं,हरियाणा में किसानों की संख्या तकरीबन 16.05 लाख कर्जदार किसान लगभग 15 लाख, बैैंक व आढ़तियों के कर्जदार किसान करीब नौ लाख ,नौ साल में कर्ज बढ़ा 400 फीसद बैैंकों के पास गिरवी जमीनें 75 फीसद सहकारी बैैंकों के कर्जदार किसान 13 लाख उन्होंने कहा, “सूखा पड़ने पर तो किसान भारी घाटे में जाता है और उसने जो कर्ज लिया होता है, उसे चुका नहीं पाता, वहीं तीसरे साल में हुई अच्छी पैदावार के चलते फसलों के दाम गिर जाते हैं।

 

इससे उन्हें उचित दाम भी नहीं मिल पाते। नतीजतन, उपज को सड़कों पर फेंकने की नौबत आ जाती है, क्योंकि बाजार तक ले जाने में होने वाले व्यय से उपज के दाम कम मिलते हैं। इस तरह दोनों स्थितियां किसानों के हक में नहीं हैं।किसानों को उसकी फसल का हर हाल में उचित दाम मिलना चाहिए ,साथ ही किसानों की कर्जमाफी का भी कानून बने। ऐसा होने पर ही किसान संकट से उबर पाएगा।

You might also like