Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा फ्री, योगी सरकार ने दिवाली से पहले जनता को दिया बड़ा तोहफा

एक रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा फ्री, योगी सरकार ने दिवाली से पहले जनता को दिया बड़ा तोहफा

faridabadnews24By faridabadnews24October 18, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को घोषणा की कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली उपहार के रूप में एक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। आदित्यनाथ ने ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को 632 करोड़ रुपए की 256 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं सहायता राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।

208 करोड़ रुपये की 104 परियोजनाओं का उद्घाटन

इन परियोजनाओं में 208 करोड़ रुपये की 104 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है और 424 करोड़ रुपये की 152 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। आदित्यनाथ ने कहा,”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर परिवार को एक उपहार दिया है और सिलेंडर की कीमतों में 300 रुपये की कमी की है। अब हमने भी यह निर्णय लिया है कि प्रत्येक उज्ज्वला योजना कनेक्शन लाभार्थी को दिवाली उपहार के रूप में एक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।”

उत्तर प्रदेश में लगभग 1.75 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना से लाभ हुआ

आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में मौजूदा भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले एलपीजी गैस का कनेक्शन लेना एक कठिन काम था। उन्होंने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में लगभग 1.75 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना से लाभ हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार की एक पहल है जो बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को एलपीजी कनेक्शन के लिए वित्तीय सहायता देती है। भाजपा की अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 55 लाख महिलाएं घर की मालिक बन गई हैं, जबकि ‘स्वच्छ भारत’ पहल के तहत राज्य में 2.75 लाख शौचालय बनाए गए हैं।

BJP के हमलों के बीच बताई वजह, कांग्रेस MLA ने बुजुर्ग की पगड़ी को मारी लात: VIDEO

पीएम के नेतृत्व में हम सब ने एक नए भारत का दर्शन किया: सीएम

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब ने एक नए भारत का दर्शन किया है। एक ऐसा भारत जो समर्थ, शक्तिशाली और स्वावलंबी है।” उन्होंने कहा कि 2014 के बाद नए भारत ने देश के युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया है। आदित्यनाथ ने कहा, “पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हमारी बेटी पारुल चौधरी और अनु रानी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक लाकर देश के साथ-साथ मातृ शक्ति के गौरव को भी बढ़ाया है। दोनों को बेटियों को हमारी सरकार सीधे पुलिस उपाधीक्षक बनाएगी।”

उन्होंने कहा, “साथ ही लखनऊ में समारोह आयोजित कर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपए की राशि देंगे।” आदित्यनाथ ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियान शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की और कहा कि इनके परिणामस्वरूप महिलाएं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम में बुलंदशहर के जिला प्रभारी मंत्री अरूण सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, बुलंदशहर सांसद डॉ.भोला सिंह, गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ.महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर समेत अन्य शामिल हुए।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 One LPG cylinder will be available free Yogi government gave a big gift to the public before Diwali.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.