Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » PF की ब्याज दरों में कटौती, सरकारी कर्मचारियों को झटका, अब मिलेगा ये ब्याज

PF की ब्याज दरों में कटौती, सरकारी कर्मचारियों को झटका, अब मिलेगा ये ब्याज

faridabadnews24By faridabadnews24May 7, 2020No Comments3 Mins Read

सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए नए फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही (अप्रैल-जून तिमाही) के लिए ब्याज दरों में कटौती की है। बताया गया कि 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2020 तक GPF और दूसरे फंड पर 7.1% ब्‍याज मिलेगा, जो कि पहले इसे 7.9% तय किया गया था। जीपीएफ या जनरल प्रोविडंट फंड एक प्रोविडंट फंड खाता होता है जिसे सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही खुलवा सकते हैं। ये एक तरह की रिटायरमेंट प्‍लानिंग होती है, क्‍योंकि, इसकी रकम कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद मिलती है। सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी का 15 फीसदी तक GPF खाते में योगदान कर सकते हैं।

GPF खाते से जुड़ा एक खास फीचर होता है जिसे जीपीएफ एडवांस के नाम से भी जाना जाता है।

यह जनरल प्रोविडंट फंड की सेविंग के अंतर्गत दिया गया इंटरेस्ट फ्री (ब्याजमुक्त) लोन होता है। इसे लोन इसलिए कहा जाता है क्योंकि उधार ली गई राशि का नियमित मासिक किश्तों में वापस भुगतान किया जाता है। जीपीएफ खाते से अग्रिम रूप में निकाली गई राशि पर कोई ब्याज का भुगतान नहीं करना होता है। आप अपने पूरे करियर में आवश्यकता पड़ने पर जितने चाहें जीपीएफ अग्रिम ले सकते हैं।

म्यूचुअल फंड्स की इन स्कीम्स में लगे ₹3.5 लाख करोड़ पर बड़ा खतरा! अब क्या करें निवेशक कितने प्रकार के GPF खाते हैं?

GPF (सेंट्रल सर्विसेज)-General Provident Fund (Central Services)

कंट्रीब्यूटरी PF (इंडिया)

ऑल इंडिया सर्विसेज PF-All India Services Provident Fund

स्टेट रेलवे PF-State Railway Provident Fund

जनरल PF (डिफेंस सर्विसेज)-General Provident Fund (Defence Services)

इंडियन ऑर्डनेंस डिपार्टमेंट PF-Indian Ordnance Department Provident Fund

इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज वर्कमैन PF-Indian Ordnance Factories Workmen’s Provident Fund

इंडियन नेवल डॉकयार्ड वर्कमैन PF-Indian Naval Dockyard Workmen’s Provident Fund

डिफेंस सर्विसेज ऑफिसर्स PF-Defence Services Officers Provident Fund

आर्म्ड फोर्सेस पर्सनल PF-Armed Forces Personnel Provident Fund

पेंशन खाता
टैक्‍स एक्‍सपर्ट अनिल के. श्रीवास्‍तव के मुताबिक, सरकारी कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय GPF खाते में जमा रकम का निश्चित हिस्‍सा मिल जाता है। उनके पास कुछ राशि पेंशन में देने का भी विकल्‍प होता है। जो उन्‍हें हर माह पेंशन के रूप में मिलती है।

नॉमिनी का विकल्‍प
कर्मचारी GPF खाता खोलते वक्‍त परिवार के सदस्‍य को नॉमिनी (Nominee) भी बना सकता है। इससे खाताधारक के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाती है तो GPF खाते की राशि नॉमिनी को मिल जाती है।

इनकम टैक्स में कितना फायदा?
PF खाते में कर्मचारी जो योगदान करते हैं, उसमें इनकम टैक्‍स की धारा 80(C) के तहत सिर्फ डेढ़ रुपए टैक्‍स फ्री हैं। यह नियम सभी तरह के PF खाते पर लागू होता है।

कौन खुलवा सकता है खाता?
भारत सरकार या कर सरकारी कर्मचारी जनरल प्रोविडंट फंड में अपना अकाउंट खुलवा सकता है। यह खाता एक निश्चित आय वर्ग के कर्मचारियों के लिए जरूरी है। निजी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारी इस अकाउंट के लिए पात्र नहीं होते हैं।

faridabadnews24 government employees are shocked now they will get interest PF interest rates cut
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.