Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मंझावली पुल की दरार,प्रदेश व देश की ईमानदार सरकार पर सवालिया निशान है

मंझावली पुल की दरार,प्रदेश व देश की ईमानदार सरकार पर सवालिया निशान है

faridabadnews24By faridabadnews24May 7, 2020No Comments3 Mins Read

चंडीगढ़ : निर्माणाधीन मंझावली पुल की दरार,प्रदेश व देश की ईमानदार सरकार पर सवालिया निशान है। उक्त मामला केन्द्रीय सड़क,परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की बेदाग छवि पर बहुत बडा खतरा है। फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले यमुना नदी पर बन रहे मंझावली पुल का निर्माण कार्य अगस्त 2014 में शुरू हुआ था। मतलब 6 साल होने को आये हैं इस 315 करोड़ के प्रोजेक्ट को। पहला वायदा 18 महीनों में पूरा होने का था। लेकिन ये अब भी पूरा होता नजर नहीं आ रहा। फरीदाबाद के विकास के पहियों की रफ्तार में रोड़ा बन हुआ ये पुल एक और सदमा लेकर आया है।

आखरी डेडलाइन इसके निर्माण कार्य की जून 2020 रखी गयी थी थी। लेकिन बात अब इसकी डेडलाइन की नहीं है। इससे गुजरना कितना खतरनाक हो सकता है, कितने लोगों की जान जा सकती है बात उसकी है। देश में पहली बार कोई फ्लाईओवर नहीं बन रहा जो की ये कहा जाए कि निर्माण में खामियां आ सकती हैं। पुल का हिस्सा निर्माण कार्य के दौरन ही टूट रहा है। खम्बों पर पुल का हिस्सा रखने के दौरान हिस्से टूट रहे हैं। सिर्फ दरार नहीं आ रही। ये बड़ी खबर है। सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी पुल के एक हिस्से को लाकर जब रखा जा रहा था तब भी ऐसा ही हुआ था और अब फिर ऐसा ही हुआ है। पुल की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल है।

अभी तक सभी इंतजार कर रहे थे कब मंझावली पुल बने। कब फरीदाबाद से नोएडा और नोएडा से फरीदाबाद आना आसान हो। लेकिन जिस हाल में ये बन रहा है वो डरा रहा है। तस्वीरें डरा रही हैं। और कितने साल चाहिए इसे बनने में और सही गुणवत्ता के साथ बनने में। क्या ये जनता के साथ धोखा नहीं? वो क्यों दिल्ली में धक्के खा समय बर्बाद करें, तेल फूकें और बदरपुर टोल दे कब तक नोएडा जाए? जबकि उसे महज एक फ्लाईओवर से गुजरना था। 18 महीने में पूरा होना था महज इस प्रोजेक्ट को? बदरपुर टोल वसूली के कारण देरी तो नहीं हुई?

कारण चाहे जो भी हो 600 मीटर लंबे इस पुल के प्रोजेक्ट की हरियाणा सरकार को उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए। ये आम जन की सुरक्षित यात्रा के साथ बड़ा खिलवाड़ हो सकता है और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर बड़ा घोटाला भी।                                                                            क्या कहतें हैं बाबा रामकेवल: फरीदाबाद के प्रखर वक्ता एवं समाजसेवी अनशनकारी बाबा रामकेवल जो कि लाकडाऊन के चलते रायबरेली उत्तर प्रदेश में फंसे हुए हैं। फोन पर जब उन्हें उपरोक्त मामला बताया तो बाबा रामकेवल ने कहा कि मैं बहुत दिनों से चिल्ल रहा हूँ कि नेताओं की मिलीभगत से भ्रष्ट अधिकारी प्रदेश और देश में लूट मचाए हुए हैं। जिसे जहां मौका मिल रहा है वो अपना खेल कर रहे हैं। कुछ तो राष्ट्रवाद और ईमानदारी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार करने में जुटे हैं। राम भरोसे है अपना देश।

Crack of Manjawali bridge faridabadnews24 questionable mark on honest government of state and country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बल्लभगढ़: अब सील होंगे रिहायशी घरों में चल रहे पीजी, नगर निगम के दो नोटिस और मुनादी बेअसर

May 14, 2026

फरीदाबाद के अस्पतालों का कड़वा सच उजागर, साहब पी रहे ‘प्योर वाॅटर’, मरीजों के हलक में उतर रही ‘बीमारी’!

May 14, 2026

बन रहा डिजिटल कंट्रोल रूम, फरीदाबाद वालों को बड़ी राहत, वॉट्सएप-ईमेल पर 24 घंटे कर सकेंगे पानी और सीवर की शिकायत

May 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.