Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कपल ने 7 घंटे तक नहीं खोला कमरे का गेट, दो बच्चों की मां को OYO रूम में लाया था प्रेमी, फिर हुआ ऐसा

कपल ने 7 घंटे तक नहीं खोला कमरे का गेट, दो बच्चों की मां को OYO रूम में लाया था प्रेमी, फिर हुआ ऐसा

faridabadnews24By faridabadnews24October 28, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास जाफराबाद स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतकों की पहचान सोहराब (28) और आयशा (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें दोनों ने आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोहराब और आयशा एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन पहले से महिला शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। इस जोड़े ने शुक्रवार दोपहर 1.02 बजे होटल में चेक इन किया और शाम तक बाहर नहीं निकले। होटल स्टाफ ने जब कमरे का गेट खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शाम लगभग 7.45 बजे तक जब उन्होंने वेटरों को कोई जवाब नहीं दिया तो होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, जाफराबाद थाना पुलिस को शुक्रवार रात करीब 8 बजे मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास होटल से कॉल आया। बताया गया कि एक कमरा नहीं खुल रहा है। इसके बाद बीट कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंच गया। कॉन्स्टेबल के सामने ही होटल स्टाफ ने कमरा खोला। कमरा खोलते ही उन्होंने देखा कि सोहराव का शव रस्सी के सहारे से पंखे से लटका हुआ था और आयशा बिस्तर पर मृत पड़ी हुई थी। महिला की गर्दन पर चोट के निशान थे।

युवक को नहीं जानता : महिला का पति पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोहराब यूपी के मेरठ का रहने वाला है। उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, महिला आयशा का पति वारदात के बाद मौके पर पहुंच गया। वह सोहराब को पहचानता नहीं है। आयशा, सी ब्लॉक, गली नंबर-10 लोनी, यूपी में रहती थी। उसके परिवार में पति मोहम्मद गुलफाम और नौ वर्षीय व चार वर्षीय दो बेटे हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कमरे की जांच के दौरान आयशा के बगल वाले बिस्तर पर हिंदी में लिखा आधे पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने एक साथ अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया था। स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पोस्टमॉर्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE :livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 The couple did not open the gate of the room for 7 hours the lover brought the mother of two children to the OYO room then this happened
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.