
दिल्ली आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ करेगी। इस बीच, दिल्ली में केजरीवाल सरकार में एक और मंत्री के घर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ( Raaj Kumar Anand ) के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम आज सुबह से ही तलाशी कर रही है। उनसे जुड़े कुल 9 परिसरों पर छापेमारी चल रही है।
NEWS SOURCE : jagran
