Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्कूटी खरीदने के लिए मिलेंगे 50000 रुपये, हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी

स्कूटी खरीदने के लिए मिलेंगे 50000 रुपये, हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी

faridabadnews24By faridabadnews24November 4, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

Haryana Electric Scooty Scheme: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने तथा बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सरकार की ओर से श्रमिक कल्याण विभाग के माध्यम से श्रमिकों की स्नातक स्तर की शिक्षा ग्रहण करने वाली बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए 50,000 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत स्कूटी केवल उन्हीं छात्राओं को दी जाएगी जिनके माता-पिता श्रमिक हैं और उनका पंजीकरण श्रम और कल्याण विभाग में हो चुका है। इसके तहत छात्रा का दाखिला कॉलेज में होना जरूरी है। इसके लिए श्रमिक परिवार को अपनी ही पंजीकरण आईडी के माध्यम से आवेदन करना होगा। एक बेटी पढ़ेगी तो दो परिवारों  को करेगी रोशन : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सरकार की सोच है कि एक बेटी पढ़ेगी तो कम से कम दो परिवारों को रोशन करेगी और उन्हें आगे बढ़ाने में योगदान देगी। 

एसीबी ने की कार्रवाई​​​​​​​, हरियाणा पुलिस के ASI को 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि बालिका व महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है। यदि बलिका व महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज शिक्षित होगा जो देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। सरकार की ओर से बेटियों के पढऩे के लिए हर 20 किलोमीटर पर सरकारी महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं ताकि बेटियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहीं दूर न जाना पड़े। 

उन्होंने कहा कि बेटियों को कॉलेज तक जाने के लिए अच्छी परिवहन सुविधा मुहैया करवाई जा रही है ताकि बेटियों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई परेशानी न आए। उन्होंने परिजनों का आह्वïान किया कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करें। इसके साथ ही अगर कोई बेटी शिक्षा के अलावा किसी खेल में रूचि रखती है तो उसे खेल क्षेत्र में जाने के लिए उसे प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां महिलाएं अपनी मेहनत के दम पर अपना व अपने परिवार सहित देश का नाम रोशन न कर रही हों।

NEWS SOURCE : chopaltv

000 to buy a scooty faridabadnews faridabadnews24 good news for daughters in Haryana You will get Rs 50
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ये नई सेवा हुई शुरू अब नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतें 48 घंटे के भीतर हल होंगी

April 17, 2026

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.