
Haryana Crime News : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस ने नारनौल रोड पर स्थित एक होटल पर मंगलवार दोपहर छापा मारकर देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान पांच महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की प्राथमिक जाँच के दौरान बड़ी बात सामने आई कि देह व्यापार में शामिल यह युवतियां दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुरुग्राम व अन्य राज्यों से हैं।
जानें कब मिलेगी जहरीली हवा से राहत?, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में कितना है AQI: Delhi NCR AQI Today
डीएसपी जितेंद्र के नेतृत्व में निरीक्षक शारदा देवी व टीम महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर स्थित राव होटल पहुंची। पुलिस को इस मामले में अंदरूनी सुचना मिली थी, कि महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर स्थित राव होटल में युवतियों से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। इसी सूचना के आधार पर डीएसपी जितेंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। निरीक्षक शारदा देवी भी टीम में शामिल रही।
नाबालिग लड़की चला रही थी सेक्स रैकेट, होटल में गंदा काम
पुलिस टीम की ओर से होटल में नकली ग्राहक बनाकर भेजा और सौदा तय होने के बाद टीम को इशारा किया गया। नकली ग्राहक से इशारा मिलते ही तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने मौके से होटल संचालक, होटल मैनेजर और 5 युवतियों को हिरासत में ले लिया। टीम सभी को शहर थाना महेंद्रगढ़ में लेकर पहुंची। प्राथमिक जांच के उपरांत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
NEWS SOURCE : chopaltv
