Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यहां एक रात बिताने के लिए देने पड़ेंगे 83 लाख रुपये, दुनिया के सबसे महंगे होटल में आपका स्वागत है

यहां एक रात बिताने के लिए देने पड़ेंगे 83 लाख रुपये, दुनिया के सबसे महंगे होटल में आपका स्वागत है

faridabadnews24By faridabadnews24November 8, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

सोशल मीडिया एक अनोखी दुनिया है। यहां आपको दिन रात अनोखे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। कुछ वीडियो आपको हंसने के लिए मजबूर कर देते हैं तो वहीं कुछ वीडियो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं। इसका उदाहरण देने की जरूरत तो नहीं ही पड़ेगी। आप दिन रात ऐसे कई वीडियो खुद देख रहे होंगे। मगर अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें जल्दी से बंद नहीं होंगी। दरअसल यह वीडियो दुनिया के सबसे महंगे होटल की है जिसे सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे ने शेयर किया है।

दुनिया का सबसे महंगा होटल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेता अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे ने दुबई के ‘अटलांटिस द रॉयल’ होटल सुइट का एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि यह दुनिया का सबसे महंगा सुइट है जहां एक रात बिताने के लिए आपको 1 लाख डॉलर (भारतीय मुद्रा में 83 लाख 22 हजार रुपये) देने पड़ेंगे।

उन्होंने कैप्शन में बताया कि, ‘यह दुनिया के सबसे महंगे होटल सुइट का टूर है। यहां एक रात के लिए आपको 1 लाख डॉलर देना पडेगा। इसके बदले आपको 4 बेडरूम, 4 स्टीम रूम के साथ बाथरूम, 12-सीटों वाला भोजन कक्ष/सम्मेलन कक्ष, इनडोर और आउटडोर रसोई, मूवी थियेटर, कार्यालय/पुस्तकालय, निजी बार और गेम रूम आदि चीजें मिलती हैं।’

लोगों का ऐसा रहा रिएक्शन

बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- मैं तो इस वीडियो को देखने भी अफोर्ड नहीं कर सकता। दूसरे यूजर ने लिखा- एक रात के लिए 1 लाख डॉलर कौन देगा भाई? तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा था लेकिन मुझे नहीं खरीदना।

यहां देखिए वायरल वीडियो

NEWS SOURCE :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 welcome to the world's most expensive hotel. You will have to pay Rs 83 lakh to spend one night here
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

CCTV में हुआ कैद, गोरखपुर जेल से छूटे सिपाही ने जिला अस्पताल से बच्ची का किया अपहरण

July 30, 2026

थाने में शिकायत कराने आई महिला से SHO का अफेयर, प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था SHO

July 29, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, ‘देश सबसे ऊपर, छात्रों से बढ़कर कोई पद नहीं’

July 26, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.