बिना एंड्रोयड मोबाईल वाले व्यक्ति भी इसका लाभ उठा सकते हैं, जानिए कैसे
कैथल के उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि आरोग्य सेतू आईवीआरएस सेवा का उपयोग बिना एंड्रोयड मोबाईल वाले व्यक्ति भी इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एंड्रोयड मोबाईल फोन आम आदमी की पहुंच में नहीं है। इसलिए आम आदमी को कोरोना वायरस से बचाव हेतू आरोग्य सेतू आईवीआरएस सेवा 1921 शुरू की गई है।
इस सेवा का लाभ लेने के लिए अपने फोन से टोलफ्री नम्बर 1921 पर कॉल करनी है। नम्बर डायल करते ही कॉल डिस्कनैक्टेड हो जाती है तथा आरोग्य सेतू आईवीआरएस सेवा की तरफ से कॉल बैक आती है और संबंधित जानकारी लेने उपरांत समय-समय पर मैसेज के के माध्यम से आम जन को आरोग्य सेतू आईवीआरएस सेवा की तरफ से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि बेहतर सेवा लेने के लिए आम जन को ज्यादा से ज्यादा इस सेवा का प्रयोग करना चाहिए ताकि आम जन से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर आम जन को कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत जागरूक किया जा सके। इस सेवा के माध्यम से आम जन अपनी चुनी हुई भाषा में भी कोरोना वायरस से बचाव के मैसेज ले सकते हैं। आरोग्य सेतू आईवीआरएस सेवा 11 प्रादेशिक भाषाओं में सेवा दे रही है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर और अधिक जानकारी के लिए कैथल डॉट जीओवी डॉट इन (द्मड्डद्बह्लद्धड्डद्य.द्दश1.द्बठ्ठ) पर सम्पर्क कर सकते हैं।