
दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बन लोगों से पैसे मांगता था. मामला सागरपुर इलाके का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पेशे से कैटरिंग का काम करता है और पिछले एक महीने से नकली इंस्पेक्टर बनकर इलाके में घूम रहा था आरोपी की पहचान लक्ष्मी नारायण के रूप में हुई हैं. लक्ष्मी नारायण पर आरोप है कि वह खुद को सागरपुर थाने का इंस्पेक्टर बताता था और दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पार्किंग व कैंटीन का टेंडर दिलाने के नाम पर रुपये मांगता था.
कैंटीन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप
जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर को पुलिस को शिकायत मिली एक व्यक्ति कैंटीन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांग रहा है. आरोपी ने शिकायतकर्ता को बताया कि उनकी बड़े अफसर से अच्छी जान पहचान है. इतना ही नहीं आरोपी ने खुद को सागरपुर थाने का इंस्पेक्टर बताया रुपये बार-बार मांगने पर पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने नकली पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कितने दिनों से लोगों के साथ फर्जी इंस्पेक्टर बन धोखाधड़ी कर रहा था और उसने वर्दी कहां से ली थी.
NEWS SOURCE : zeenews
