Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जंगल में फेंका शव, शादी में मेहमान से टच हो गई जूठी ट्रे, वेटर को पटक-पटककर मार डाला

जंगल में फेंका शव, शादी में मेहमान से टच हो गई जूठी ट्रे, वेटर को पटक-पटककर मार डाला

faridabadnews24By faridabadnews24December 7, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गाजियाबाद में लोनी के गढ़ी कटैया गांव के जंगल में 18 नवंबर को युवक का शव मिलने की घटना का अंकुर विहार पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक मैरिज होम में वेटर का काम करता था। 17 नवंबर को शादी समारोह में जूठी ट्रे लगने पर एक मेहमान, उसके साथियों और मैरिज होम के पार्टनर ने वेटर को पटक-पटक कर मार डाला। कर्मचारियों से शव जंगल में फिंकवा दिया। पुलिस ने पार्टनर और दो कर्मचारियों को पकड़ लिया है।

एसीपी अंकुर विहार रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को गढ़ी कटैया गांव के जंगल में एक युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची अंकुर विहार थाने की पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान शंकर विहार डीएलएफ निवासी 26 वर्षीय पंकज पुत्र भगवानदास के रूप में हुई। घर जाने पर मां ने बताया कि पंकज शादी-समारोहों में काम करता था। वह कभी-कभी दो-तीन दिन तक घर नहीं आता था।

एसीपी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। 19 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसीपी के मुताबिक जांच में पता चला कि शव मिलने से एक दिन पहले 17 नवंबर को पंकज पुस्ता रोड स्थित सीजीएस वाटिका मैरिज होम में काम करने गया था। वह सीजीएस वाटिका मैरिज होम के पार्टनर मनोज गुप्ता के कहने पर ठेकेदार सर्वेश के माध्यम से वेटर का काम कर रहा था। पुलिस ने मैरिज होम में जाकर पूछताछ की तो पंकज की हत्या के संबंध में अहम साक्ष्य मिले।

ईंट से हमला करलहूलुहान किया

पुराने बस अड्डे के पास गाली-गलौज का विरोध करने पर चाय विक्रेता और उसके बेटे ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान ईंट से हुए हमले में युवक की आंख लहूलुहान हो गई। 21 नवंबर को हुई घटना के बाद पीड़ित ने उपचार कराया और पांच दिसंबर को सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया। मसूरी में रहने वाले शहीद का कहना है कि 21 नवंबर की शाम करीब चार बजे वह काम से घर जा रहे थे। पुराने बस अड्डे के पास वह लघुशंका के लिए रूके। इसी दौरान वहां खड़े एक युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपी का बेटा भी आ गया, जिसके बाद दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। शहीद का कहना है कि आरोपियों ने ईंट उठाकर मारी, जो उनकी आंख पर जाकर लगी। आंख की पुतली फटने से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। बाद में पता चला कि आरोपी राजू चाय वाला और उसका बेटा है। राजू पुराने बस अड्डे पर चाय की दुकान चलाता है। शहीद का कहना है कि वह सिहानी गेट थाने गए तो पुलिस ने पहले इलाज कराने को कहा।

NEWS SOURCE : livehindustan

Dead body thrown in the forest false tray touched by a guest at a wedding faridabadnews faridabadnews24 waiter beaten to death
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.