
Urfi Javed New Bold Video: बिग बॉस औटीटी फेम उर्फी जावेद आज फैशन की दुनिया में तहलका चमा रही हैं। उर्फी ने भले ही अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे पर एक्टिंग से की हो, लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान अपने बोल्ड और अतरंगी कपड़ों की वजह से मिली है। हर दिन उर्फी अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बीते दिनों उर्फी ने अपना न्यूड वीडियो पोस्ट कर बवाल मचा दिया था। ऐसे में अब उनका एक नया वीडियो सामने आ गया है, जिसे देखकर फिर से हर कोई हैरान है।
उर्फी की ड्रेस देख फटी रह गई लोगों की आंखें
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने ब्लैक कलर का बैकलेस प्रोस्थेटिक बॉडी सूट पहना है। लेकिन इसमें एक चीज ऐसी है, जिसे देखकर हर किसी की नजरें उनकी ड्रेस पर ही टिक गई हैं। उर्फी ने अपनी इस ड्रेस पर आगे की तरफ हाल पंजा लगाया हुआ है, जो काफी हद तक इंसानी हाथ से मैच कर रहा है।
ड्रेस देख भागी बिल्ली
दूसरे वीडियो में उर्फी की दोस्त उसी हाथ पर एक ग्लास फंसा कर उसमें पानी डालती है, जिसे देखकर उर्फी हंसने लगती हैं। उर्फी फिर उसी पानी को पीती दिख रही हैं। तीसरे वीडियो में एक बिल्ली नजर आती है। उर्फी उस बिल्ली के पास जाती है और उसी नकली हाथ से उसे प्यार करने की कोशिश करती हैं, लेकिन वो डर कर भाग जाती है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या कला है ये, समझ ही नहीं आ रहा है।’ एक ने लिखा, ‘ये अभी तक जिंदा है।’ एक यूजर लिखता है, ‘अब ये क्या नया बवाल है, कपड़ों की जगह हाथ ही लगा लिया।’ ऐसे कई और कमेंट इस वीडियो पर मौजूद हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
