Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक राज्य में बढ़ते मामले फिर देने लगे टेंशन, परदेस से आया कोरोना का नया वेरिएंट: Coronavirus India

एक राज्य में बढ़ते मामले फिर देने लगे टेंशन, परदेस से आया कोरोना का नया वेरिएंट: Coronavirus India

faridabadnews24By faridabadnews24December 14, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Corona New Variant in India: आजकल कोरोना केस के बारे में कोई नहीं जानना चाहता. कहीं चर्चा भी नहीं है तो क्या कोरोना की पूरी तरह से छुट्टी हो गई है? इसका जवाब है- नहीं. फिलहाल कोविड-19 हमें अकेला छोड़ने के मूड में नहीं दिखता. भले ही इसकी बातें कम हो रही हों पर कुछ समय बाद नए वेरिएंट सामने आ जा रहे हैं. अमेरिका में हाल ही में कोरोना के एक सब-वेरिएंट JN.1 ने टेंशन पैदा कर दी थी, वह अब केरल में भी मिल गया है. अमेरिका में एक तरफ नए कोविड वेरिएंट आ रहे हैं तो दूसरी तरफ यह देश HV.1 वेरिएंट को काबू में करने के लिए संघर्ष कर रहा है. अब भारत के लोगों को भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. अगर आप केरल में रहते हैं तो खतरा थोड़ा ज्यादा है.

फरीदाबाद की अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सरकार ने गुडन्यूज, जीपीएस से मिलेगा बिजली कनेक्शन, क्या है नियम

कौन सा नया वेरिएंट आया

JN.1 वास्तव में Pirola या BA. 2.86 फैमिली का है. इसने केरल के हेल्थ सिस्टम के लिए चिंता बढ़ा दी है क्योंकि राज्य में पहली बार इसका पता चला है. विशेषज्ञों की मानें तो नए वेरिएंट का राज्य में पहले से ही बढ़ते मामलों पर असर देखने को मिल सकता है. भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम यानी INSACOG ने केरल में नए सब-वेरिएंट के मिलने की पुष्टि की है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कोविड टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष डॉ. राजीब जयदेवन ने कहा कि भारत में, विशेष रूप से केरल में कोविड-19 के मामलों में हाल में हुई वृद्धि में जेएन.1 एक फैक्टर हो सकता है.

1000 के करीब मरीज

दरअसल, भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 938 तक पहुंच गई है, जिसमें केरल में सबसे ज्यादा 768 मरीज हैं. यह नया वेरिएंट पहली बार अगस्त 2023 में यूरोप में डिटेक्ट हुआ था. लक्ज़मबर्ग में नए वेरिएंट का पहला मामला दर्ज किया गया, इसके बाद इंग्लैंड, आइसलैंड, फ्रांस और अमेरिका में मरीज मिलने लगे. अमेरिका में वैज्ञानिकों ने JN.1 वेरिएंट को ज्यादा संक्रामक पाया क्योंकि यह वैक्सीन की इम्युनिटी को चकमा दे सकता है.

इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 पुरुष संग 4 लड़कियां, वॉट्सऐप पर कॉलगर्ल की डीलिंग…

अमेरिका के हालात

इस बीच, अमेरिका अब एचवी.1 वेरिएंट के कारण कोविड मरीजों की संख्या में वृद्धि देख रहा है. वहां पहले से ही सांस संबंधी परेशानियां बढ़ी हैं और कोविड हालात को बदतर बना रहा है. JN.1 और EG.5 या एरिस के बाद HV.1 वहां हावी होता जा रहा है और देशभर में करीब एक तिहाई मामलों के लिए जिम्मेदार है. एचवी.1 अक्टूबर और नवंबर में तेजी से फैलने लगा. अमेरिका में लगभग 30 प्रतिशत नए COVID-19 मामलों के लिए HV.1 जबकि JN.1 करीब 21 प्रतिशत नए कोरोना मामलों के लिए जिम्मेदार है.

विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में नए मरीजों की संख्या बढ़ सकती है. JN.1 ओमिक्रोन सब-वेरिएंट BA.2.86 का वंशज है. WHO ने कहा है कि इससे संक्रमण बढ़ सकता है. इसके लक्षण की बात करें तो बुखार, खांसी, थकान, डायरिया, सिरदर्द जैसी तकलीफ हो सकती है अगर ये लक्षण महसूस हों तो थोड़ा सतर्क हो जाएं l

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Increasing cases in a state again started giving tension new variant of Corona came from abroad: Coronavirus India
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.