Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Ram Temple: पटना के महावीर मंदिर ने संभाली जिम्मेदारी, भगवान राम की ससुराल से पाहुन के लिए आ रहे ये खास तोहफे

Ram Temple: पटना के महावीर मंदिर ने संभाली जिम्मेदारी, भगवान राम की ससुराल से पाहुन के लिए आ रहे ये खास तोहफे

faridabadnews24By faridabadnews24December 20, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Ayodhya Ram Temple: करीब 500 सालों बाद अयोध्या में सतयुग जैसा वैभव दिख रहा है. सरजू के पावन तट से लेकर यहां का कोना-कोना जगमगा रहा है. मानो ये कुछ वैसा नजारा हो जब भगवान राम के पिता चक्रवर्ती सम्राट दशरथ की गाथाएं पूरे ब्रहांड में गूंजती थीं. बाद में राम न सिर्फ अयोध्या के राजा बने बल्कि सकल ब्रह्मांड के पालनहार बनकर उभरे. अब 140 करोड़ भारतीयों के आराध्य राम का मंदिर उनके भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहा है. मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. इस बीच भगवान राम के लिए देशभर से उपहारों यानी भेंट पहुंचने का सिलसिला भी जारी है.

भगवान की ससुराल से आएगा पाग पान और मखान

एक ओर राम मंदिर के आयोजनों में शामिल होने यानी इतिहास का हिस्सा बनने के लिए हजारों लोग अयोध्या रवाना होने की तैयारियों में है. उनके रहने-खाने के लिए खास इंतजाम हो रहे हैं. देश के कई शहरों से राम मंदिर ट्रस्ट के पास भंडारे के लिए खाद्ध सामग्री पहुंच रही है. वहीं दूसरी ओर भगवान के लिए गिफ्ट भी आने लगे हैं. अब खबर आ रही है कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर पटना का महावीर मंदिर पाहुन राम के लिए उनकी ससुराल मिथिला का पाग, पान और मखाने के साथ कई और उपहार भेजेगा. 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को और खास बनाने के लिए महावीर मंदिर की ओर से भी बेहद खास तैयारियां चल रही हैं.

विवाह पंचमी पर ससुराल में भव्य आयोजन

अभी कुछ दिन पहले विवाह पंचमी के अवसर पर भगवान राम की ससुराल मिथिला में जमकर जश्न हुआ था. अयोध्या से लेकर नेपाल तक श्रीराम के विवाह की धूम थी. गौरतलब है कि नेपाल के जनकपुर में भगवान राम की ससुराल है. बाबरी मस्जिद बनाने के लिए उस दौर में सनातनियों की आस्था पर चले हथौड़े और मुगलों के अत्याचारों के बावजूद अयोध्या से लेकर भगवान राम की ससुराल मिथिला (नेपाल) में कुछ रीति रिवाज कभी बंद नहीं हुए.

राम मंदिर के निर्माण के लिए देशभर की नदियों का पवित्र जल आया. सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे करते हुए मंदिर का निर्माण हो रहा है. रामलला के वस्त्रों के इंतजाम से लेकर उनके भोग तक की तैयारियां हो चुकी है. देशभर के मंदिरों से रामलला के लिए उपहार आ रहे है. इस कड़ी में अब पटना के महावीर मंदिर के सौजन्य से भगवान राम की ससुराल से उनके लिए खास पाग, पान और मखान आ रहा है.

‘अभी सतयुग जैसी दिखती है अयोध्या’

भगवान राम के बहुत से भक्तों का कहना है कि भगवान की मूर्ति के निर्माण से लेकर विशाल मंदिर की सजावट देखते ही बन रही है. मंदिर की चौखट के दरवाजों से लेकर मंदिर का कण-कण भगवान राम की कृपा से परिपूर्ण है. ऐसा लग रहा है कि अयोध्या एक बार फिर सतयुग जैसी भव्य और अलौकिक हो गई है

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Ram Temple: Mahavir Temple of Patna took over the responsibility these special gifts are coming from Lord Ram's in-laws for Pahun.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.