
Coronavirus data latest update 22 December: साल खत्म होने को है मगर कोरोना की मुसीबत है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही. क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन सामने है. इससे ठीक पहले देश में कोरोना का नया सब वेरियंट JN.1 आ गया है. कोरोना का JN.1 वेरियंट मिलने के बाद एक बार फिर देश अलर्ट हो गया है. दरअसल लोगों को डर है कि कहीं ये वेरियंट कोरोना की चौथी लहर तो नहीं लाएगा? हालंकि, डॉक्टर्स ने इस नए वेरियंट को उतना खतरनाक नहीं माना है. मगर फिर भी कोरोना को लेकर सतर्कता फिर से बढ़ानी होगी. कोरोना वायरस से जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट यहां जानें.
Covid returns: कोरोना रिटर्न्स
तो देश में एकबार फिर से कोरोना लौट आया है. इससे जुड़ी ताजा खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या एक बार फिर बढ़ी है. देश में अब एक्टिव केस 2997 हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 328 नए केस मिले हैं. सबसे ज्यादा 265 केस केरल में दर्ज हुए हैं
कोरोना वायरस (Coronavirus) का नए JN.1 वेरियंट लोगों को डरा रहा है. देशभर में सतर्कता बढ़ गई है. बीते 24 घंटों में आए आंकड़ों के मुताबिक देश में Covid-19 के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2700 के पार हो गया है. बीते गुरुवार को एक दिन में कोरोना से सर्वाधिक 6 मौते (corona death toll) हुई हैं. मृतकों में तीन केरल, दो कर्नाटक और एक पंजाब के रहने वाले थे. करीब सात महीने बाद ये पहला मौका है जब एक साथ इतने कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है.
NCR में कोरोना के नए मामले
नोएडा में भी एक मरीज पॉज़िटिव.
गुरुग्राम में भी मिला 1 केस.
गाज़ियाबाद में कोरोना के 3 एक्टिव केस.
जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल.
यानी NCR में गाजियाबाद के बाद गुरुग्राम में कोरोना पहुंच गया है. दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन एलर्ट है.
इन 17 राज्यों में संभलकर!
दिल्ली, यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, गोवा, असम, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना में कोरोना पहुंच चुका है. अगर आप इन 17 राज्यों में रहते हैं तो सावधान रहिए. वैसे 17 में से 4 राज्य ऐसे हैं. जहां सबसे ज्यादा नए केस हैं.
दुनिया के 40 देशों तक फैल चुके कोरोना के JN.1 वेरियंट (Corona varient JN.1) ने चिंता बढ़ा दी है. JN.1 वेरियंट 4 राज्यों तक फैल चुका है. इसमें JN.1 वेरिएंट के करीब 2 दर्जन मामले हैं. देशभर में सबसे ज्यादा नए मामले गोवा के हैं. वहीं कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 से सबसे ज्यादा प्रभावित केरल है. दिल्ली में भी कोरोना के 4 नए मामले सामने आ चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एडवायजरी जारी करने के साथ कोरोना से जंग को लेकर पहला एक्शन प्लान तैयार कर चुका है.
Covid-19 बुलेटिन
देश में कोरोना संक्रमण बढ़ा. नए वेरियंट JN.1 मामले भी बढ़े. गोवा में नए वेरिएंट 19 केस मिले. केरल और महाराष्ट्र में भी 1-1 मामला सामने आया. यूपी के गाजियाबाद में इसकी एंट्री हो चुकी है. गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 358 नए मरीज मिले थे. जिसके बाद देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2669 हो गई थी. अब यही आंकड़ा लगातार धीरे धीरे बढ़ रहा है.
गोवा में कोरोना के 19 नए केस मिले हैं, वहीं इसके साथ केरल और महाराष्ट्र में भी 1-1 मामला सामने आया है. दरअसल सर्दियों के सीजन में ठंड के तेज होने के साथ-साथ कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना के 358 नए मरीज मिले हैं.
Covid-19 के एक्टिव केस का आंकड़ा
कोरोना के नए वेरिएंट (Coronavirus New Variant) के हिसाब से फिलहाल कोरोना के 3000 एक्टिव केस हैं. यानी इतने लोग कोरोना का इलाज करा रहे हैं. एक्टिव मरीजों के सबसे ज्यादा मामले 4 राज्यों से आए हैं.
राज्यवार मौजूदा आंकड़ा
केरल में 300
कर्नाटक में 12
तमिलनाडु में 12
और गुजरात में 11 नए मरीज मिले हैं.
वहीं, कोविड को लेकर केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद देश के हर छोर में इसकी तैयारियां की जा रही हैं. जम्मू में भी अस्पतालों को तैयार कर लिया गया है. अस्पतालों में बेड समेत ऑक्सीजन वगैरह के भी इंतजाम किए जा रहे हैं.
कोरोना से मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय (Health ministry) से मिली जानकारी के मुताबिक हालांकि जिन मरीजों की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हुई है वो पहले से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.
एक्सपर्ट एडवाइज
WHO के पूर्व वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन का मानना है कि इस नए वेरियंट से फिलहाल कोई बड़ा खतरा नहीं. भारत में लगभग हर व्यक्ति को वैक्सीन लग चुकी है. ये वेरियंट ओमिक्रॉन की तरह ही है. लिहाजा इससे डरने की जरूरत नहीं है.
उत्तराखंड में तेज हुई तैयारी
देहरादून की बात करें तो कुछ राज्यों में COVID-19 वेरिएंट JN.1 के नए मामले पाए जाने के बाद दून मेडिकल कॉलेज के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड और अन्य व्यवस्थाएं कड़ी कर दी गई हैं. दून अस्पताल के सीएमएस, अनुराग अग्रवाल ने बताया- ‘नवीनतम सलाह के अनुसार, हमें घबराने की जरूरत नहीं है. फिलहाल एकमात्र जरूरत यह है कि फ्लू का पता चलते ही फौरन जांच कराएं. हम इस नए वेरिएंट के लिए टेस्टिंग बढ़ाएंगे और पोर्टल पर मरीजों की संख्या भी अपडेट करते रहेंगे. कोविड-19 के लिए 20 बेड का ऑक्सीजन वार्ड तैयार किया गया है. 09 बेड का आईसीयू वार्ड भी कोविड के लिए आरक्षित किया गया है. नया वेरिएंट पिछले वेरिएंट से बहुत अलग नहीं है लेकिन कैंसर, शुगर, किडनी और दिल से पीड़ित लोगों को इस वेरिएंट से अधिक सावधान रहने की सलाह दी गई है.’
जम्मू के अस्पतालों को कोरोना के खतरे के बीच तैयार कर लिया गया है.
NEWS SOURCE : zeenews
