Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना से जा सकती है गले की आवाज: Corona JN.1 Virus

नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना से जा सकती है गले की आवाज: Corona JN.1 Virus

faridabadnews24By faridabadnews24December 24, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Corona JN.1 Virus- कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 चीन-सिंगापुर ही नहीं अब भारत के कई हिस्सों में भी संक्रमण फैला रहा है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के कुछ हिस्सों में इस नए संक्रमण ने तेजी से लोगों को बीमार किया है। ओमीक्रॉन के इस नए सब-वेरिएंट JN.1 के साथ कोरोना एक बार फिर दस्तक जरूर दे चुका है लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे मौत के मामले और अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या में उतनी बढ़ोत्तरी नहीं हुई जो डेल्टा वैरिएंट के समय पर थी। लेकिन, इस बीच कोरोना को लेकर सबसे नई रिसर्च ने सभी को चौंका दिया है। पता लगा है कि इस खतरनाक वायरस से न केवल स्वाद और गंध बल्कि गले को भी बेहद नुकसान हो सकता है। एक केस में 15 साल की एक लड़की ने कोरोना वायरस के चलते अपनी आवाज गंवा दी।

जनरल पेडियाट्रिक में Bilateral vocal cord paralysis requiring long term tracheostomy after SARS-CoV-2 infection नाम की एक रिसर्च सामने आई है। जिसमें पता लगा है कि कोरोना संक्रमण गले को भी संक्रमित करता है, इतना ही गले की आवाज तक जा सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसे वोकल कॉर्ड पैरालिसिस कहा जाता है। इसमें आपके वोकल हिस्से प्रभावित होते हैं। संक्रमण की स्थिति में आप धीरे-धीरे बोलने की क्षमता खो देते हैं। यह बेहद खतरनाक है।

जीएनसीटीडी मंत्री (स्वास्थ्य) सौरभ भारद्वाज ने नवंबर-2023 के दौरान चीन में बच्चों में निमोनिया सहित श्वसन रोगों के मामलों में वृद्धि को देखते हुए 30 नवंबर को श्वसन चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ एक बैठक बुलाई थी। जिसमें आरटी पीसीआर द्वारा निमोनिया के गंभीर मामलों के परीक्षण करने, नमूनों का विवरण बनाए रखने और एंटी-वायरल दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने पर एसओपी जारी की गई। इसमें विभिन्न मापदंडों पर तैयारियों का आकलन करने के लिए 13 दिसंबर से 17 दिसंबर तक सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। कोरोना के खतरे को देखते हुए 20 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी सभी स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक बुलाई। बैठक में कोविड परीक्षण करने औऱ अस्पतालों की हर तीन महीने में मॉक ड्रिल पर बात की गई। 

NEWS SOURCE : livehindustan

Corona can cause loss of voice in throat: Corona JN.1 Virus faridabadnews faridabadnews24 Shocking revelation in new research
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, ‘देश सबसे ऊपर, छात्रों से बढ़कर कोई पद नहीं’

July 26, 2026

भरोसा बहाल करने के लिए एक्शन प्लान पर फोकस, छात्रों की नाराजगी दूर करने की तैयारी में BJP

July 23, 2026

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.