
उर्फी जावेद को आपने अब तक हमेशा बोल्ड और अतरंगी कपड़े पहनते देखा होगा। लेकिन अब उर्फी कछ ऐसा करती नजर आईं जिसे देखकर सब हैरान रह गए। वीडियो में आप देखेंगे कि उर्फी वेटर बनी हुई हैं। उर्फी ने वेटर के कपड़े पहने हुए हैं और वह सबका ऑर्डर ले रही हैं। उर्फी ने बताया कि यह कोई फेक वीडियो नहीं बल्कि सच में वह वेटर बनी हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह काफी नेक है।
क्यों बनीं वेटर
वीडियो शेयर कर उर्फी ने लिखा, ‘सपने की पहचान हो गई। कोई भी जॉब बड़ी या छोटी नहीं होती है। बस सोच का नजरिया होता है। मैं कुछ घंटो तक वेटर बनीं। इसके जरिए कमाए गए पैसों से कैंसर पीड़ित की मदद की जाएगी। मैं आगे भी ऐसे नेक काम करती रहूंगी।’ वीडियो में आप देखेंगे कि सबकी नजर उर्फी पर है, लेकिन वह सबको छोड़ सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रही हैं। सभी को उर्फी का डेडिकेशन से काम करना पसंद आ रहा है।
फैंस के रिएक्शन
वीडियो पर सभी उर्फी की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने कमेंट किया कि यह काफी इंस्पायरिंग है और हम सबको आपसे कुछ सीखना चाहिए। किसी ने लिखा कि आपकी सोच कितनी अच्छी है तो किसी ने लिखा कि सैल्यूट है आपको।
बता दें कि इससे पहले उर्फी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह उर्फी नाम का मतलब बता रही थीं। उसमें लिखा था कि उर्फी एक मुस्लिम बॉय का नाम होता है और इसका मतलब फेमस होता है। उर्फी ने इसे शेयर करते हुए लिखा था कि क्या मैं ही एक उर्फी हूं जो अपने नाम के मतलब को सक्सेसफुल कर रही हूं। बाकी के उर्फी कहां हैं?
NEWS SOURCE : livehindustan
