कोरोना वायरस के कारण देश और जनता को न केवल शारीरिक नुकसान हो रहा है, बल्कि आर्थिक संकट से भी गुजरना पड़ रहा है। इस संकट से देश की इकोनॉमी बुरी तरह से तबाह हो गई है। इस वजह से कई कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी करनी शुरू कर दी है तो कही सैलरी काटी जा रही है। इस संकट में कोई इंडस्ट्री ऐसी नहीं है जहां लोगों की नौकरी पर संकट नहीं मंडरा रहा है।
अगर आपके सामने भी नौकरी से जुड़ी समस्या खड़ी हो रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, केंद्र सरकार की एक ऐसी स्कीम है जिसके तहत बेरोजगार होने की स्थिति में कर्मचारी को 24 महीने तक पैसे मिलेंगे।
मोदी सरकार की इस स्कीम का नाम ‘अटल बीमित व्यक्ति कल्याण’ योजना है। इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले ESIC की वेबसाइट पर जाकर अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। योजना के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए-:
https://www.esic.nic.in/attachments/circularfile/93e904d2e3084d65fdf7793e9098d125.pdf
लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
बता दें उन लोगों को स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा जिन्हें गलत आचरण की वजह से कंपनी से निकाल दिया जाता है। इसके अलावा आपराधिक मुकदमा दर्ज होने या स्वेच्छा से रिटायरमेंट (VRS) लेने वाले कर्मचारी भी योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
