Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किल्लत के बीच इस शहर में कालाबाजारी शुरू, बोतल में भरकर 150 रुपये लीटर पेट्रोल!

किल्लत के बीच इस शहर में कालाबाजारी शुरू, बोतल में भरकर 150 रुपये लीटर पेट्रोल!

faridabadnews24By faridabadnews24January 3, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Black Marketing in Jodhpur Rajasthan, राकेश कुमार भारद्वाज: केंद्रीय गृह सचिव से मीटिंग के बाद देशभर में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म होने का रास्ता भले ही खुल गया हो लेकिन इससे देशभर में लोगों को जबरदस्त परेशानियां झेलनी पड़ी. पेट्रोल-डीजल की सप्लाई रुकने की वजह से कई शहरों में अराजकता मच गई और लोग गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए भटकते दिखाई दिए. मौके का फायदा उठाते हुए कई जगह लोगों ने पेट्रोल की कालाबाजारी की और बोतलों में पेट्रोल भरकर 150 रुपये प्रति लीटर तक लोगों को बेचा.

जोधपुर में 150 रुपये तक बिका पेट्रोल

ऐसा ही एक मामला मंगलवार को राजस्थान के जोधपुर जिले में भी सामने आया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बोतल में भरकर डेढ़ सौ रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल बेचा गया. बताया जा रहा है कि वह वीडियो रमजान जी का हत्था के आसपास का है. मजबूरी में भटक रहे कई लोगों ने महंगी दरों पर भी पेट्रोल खरीदा.

हिट एंड रन कानून से बिफरे ड्राइवर

बताते चलें कि मोदी सरकार गुलामी के प्रतीक तीन फौजदारी कानूनों के स्थान तीन नए कानून लेकर आई है. इन कानूनों को संसद और राष्ट्रपति से मंजूरी मिल चुकी है. हालांकि अभी उन्हें अधिसूचित नहीं किया गया है. इन्हीं में से एक प्रावधान हिट एंड रन मामलों को लेकर भी किया गया है, जिसमें ऐसे अपराध की सजा 2 साल से बढ़ाकर 10 साल की गई है.

सप्लाई ठप होने से बढ़ गए दाम

इस कानून को दमनकारी बताते हुए देशभर के ट्रक और बस ड्राइवर 1 जनवरी से हड़ताल पर चले गए थे. जिसके चलते तमाम जगह सप्लाई लाइन ठप पड़ गई. पीछे से सप्लाई न आने की वजह से देश के कई हिस्सों में फल-सब्जी का आपूर्ति मंदी कम हो गई, जिससे उनके दाम बढ़ गए.

बोतल-गैलन लेकर पंपों पर दौड़े लोग

वहीं पेट्रोल- डीजल के टैंकर न आने के वजह से कई शहरों के पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गईं. मंगलवार को लोग अपनी गाड़ियों-बाइकों में तेल भरवाने के लिए एक से दूसरे पैट्रोल पंप पर भटकते रहे. जिन पंपों पर तेल उपलब्ध मिला, वहां पर लोग बोतल-गैलन लेकर पैट्रोल- डीजल भरवाने पहुंच गए.

बुधवार से नॉर्मल हो सकते हैं हालात

हालांकि मंगलवार देर शाम केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ हड़ताली ड्राइवर के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई. जिसके बाद ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सभी ड्राइवरों से काम पर लौटने की अपील जारी कर दी. गृह सचिव अजय भल्ला ने आश्वासन दिया कि इन कानूनों को लागू करने से पहले ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की राय ली जाएगी. माना जा रहा है कि बुधवार से हालात बेहतर होने शुरू हो सकते हैं.

NEWS SOURCE : zeenews

comenzó el marketing negro en esta ciudad En medio de la escasez faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.