
हरियाणा : जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Rashtriya Rajput Karni Sena) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्या के मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है। बुधवार सुबह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी हरियाणा और राजस्थान में 31 जगहों पर छापेमारी की और तलाशी लेने पहुंची। तलाशी अभियान फिलहाल जारी है। इस हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
राज्य पुलिस कर रही है एनआईए का सहयोग
राजस्थान पुलिस की टीम भी जांच में एनआईए का सहयोग कर रही है। राज्य पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन ने इस मामले की जांच के लिए जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश बिश्नोई के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी।
सुखदेव सिंह पर दो बदमाशों ने चलाई थी गोलियां
5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आवास पर उनसे मिलने के बहाने पहुंचे तीन बदमाशों ने उनपर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई। स्कूटी पर आए 2 बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने के बहाने उनसे बातचीत की। तकरीबन 10 मिनट तक बातचीत करने के बाद दोनों बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चला दी। इस हत्या को लेकर राजपूत समुदाय में काफी आक्रोश दिखा। राजस्थान, एमपी सहित कई राज्यों में राजपूत समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए और दोषियों की कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
NEWS SOURCE : jagran
