Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 12 साल की मासूम को बहकाकर ले गई महिला; 3 नाबालिगों सहित 4 ने लूटी आबरू, नए साल पर दिल्ली फिर हुई शर्मसार

12 साल की मासूम को बहकाकर ले गई महिला; 3 नाबालिगों सहित 4 ने लूटी आबरू, नए साल पर दिल्ली फिर हुई शर्मसार

faridabadnews24By faridabadnews24January 7, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली में नए साल के दिन 12 साल की एक मासूम से हुए गैंगरेप ने राजधानी को एक बार फिर शर्मसार कर दिया। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार में 1 जनवरी को एक महिला कूड़ा बीनने वाली 12 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी, जहां एक आदमी और तीन नाबालिगों ने कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले की सूचना गुरुवार को पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को दबोच लिया।

डीसीपी (नॉर्थ) मनोज कुमार मीणा ने कहा कि शिकायत के आधार पर तुरंत आईपीसी की धारा 376डी (गैंगरेप) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों में से एक की पहचान 38 वर्षीय सुरेश कुमार के रूप में की, जो सदर बाजार झुग्गी बस्ती में चाय बेचता है और महिला की पहचान ब्यूटी के रूप में की गई है, जो उसी इलाके में रहती है। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 12, 14 और 15 साल की उम्र के तीन नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया है।

मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर कर देता है थैलेसीमिया : राजेश भाटिया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की बवाना में रहती है और कूड़ा बीनने का काम करती है। उसने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह नियमित रूप से लोगों के एक ग्रुप के साथ बवाना में कचरा उठाती है। अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी को, जब वह सदर बाजार में अकेली थी, ब्यूटी उससे मिलने आई। अधिकारी ने कहा कि वह ब्यूटी को जानती थी, जो पहले बवाना में रहती थी और आजीविका के लिए कूड़ा भी बीनती थी। वह नाबालिग को फुसलाकर उस जगह ले गई, जहां आरोपी उसका इंतजार कर रहे थे। फिर चारों ने एक सुनसान जगह पर उसके साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद, लड़की उनके चंगुल से निकलने में कामयाब रही और बवाना के लिए ट्रेन में चढ़ गई। जांच अधिकारी ने बताया, “ब्यूटी ने लड़की घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। दो दिन तक वह चुप रही, लेकिन गुरुवार को वह फिर से कूड़ा बीनने सदर बाजार आई थी। वह इलाके में रहने वाले अपनी चचेरी बहन से मिली और उसे घटना के बारे में बताया।”

इसके बाद चचेरी बहन ने नाबालिग के माता-पिता को इस बारे बताया और फिर वे सभी पुलिस स्टेशन गए। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर तुरंत एक टीम गठित की गई और सभी आरोपियों को दबोच लिया गया। अधिकारी ने कहा कि “हमें शक है कि आरोपियों ने ब्यूटी को उनके लिए लड़की लाने के लिए कुछ पैसे दिए थे। उसने पीड़िता को देखा और उसे बहला-फुसलाकर अपने पास ले गई।”

NEWS SOURCE : livehindustan

Delhi again put to shame on New Year faridabadnews faridabadnews24 Woman seduced 12 year old innocent child; 4 including 3 minors looted the honour
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.