Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फंसकर लड़के होते थे ‘कंगाल’, नोएडा में मां-बेटी मिलकर करती थीं गंदा खेल

फंसकर लड़के होते थे ‘कंगाल’, नोएडा में मां-बेटी मिलकर करती थीं गंदा खेल

faridabadnews24By faridabadnews24January 10, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के सदस्य लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर पुलिस केस करवाने और इज्जत का डर दिखाकर पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने गैंग की महिला सरगना उसकी बेटी और भतीजी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सरगना लोगों को लड़कियों से दोस्ती कराने का झांसा देकर फंसाती थी।

एडीसीपी सेंट्रल जोन हृदेश कठेरिया ने बताया कि दो दिन पहले एक युवक विजय सिंह ने थाने में अपने साथ हुई हनी ट्रैप की घटना का मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उसकी मुलाकात कविता नाम की एक महिला से हुई थी। कविता ने उसे किसी लड़की से दोस्ती कराने का प्रलोभन दिया। सात जनवरी को कविता ने उसे लड़की से दोस्ती कराने के बहाने फोन कर सूरजपुर बुलाया। इसके बाद वह अपनी बाइक से देवला गांव आ गया। यहां कविता ने एक लड़की को उसके साथ बाइक पर बैठा दिया।

कुछ दूर चलने पर अचानक कार सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कार सवार युवकों ने लड़की भगाने का आरोप लगाते हुए उसे जेल भिजवाने की धमकी देकर डराया। इसके बाद इन लोगों ने पीड़ित से 12,000 रुपये और मोबाइल फोन ले लिया। दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आरोपियों ने उसे पेटीएम का पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद उसके पेटीएम से करीब 1 लाख 47 हजार रुपये की अलग-अलग स्थान से खरीदारी की।

एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग की सरगना कविता, उसकी नाबालिग बेटी, भतीजी पूजा, फारूक और विष्णु उर्फ डमरू को गिरफ्तार किया। इनके पास से पीड़ित विजय सिंह से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार, तीन मोबाइल, 82 हजार रुपए नगद और करीब 40 हजार रुपए कीमत का खरीदा गया सामान बरामद किया है। पुलिस गैंग के बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि गिरोह ने विभिन्न थाना क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

गैंग ने इन घटनाओं को अंजाम दिया
● 05 जनवरी 2023 को एक पड़ोसी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की घटना दिखाकर थाना सूरजपुर में मुकदमा छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में लिखवाया गया। पुलिस की जांच और न्यायालय में दिए बयानों के आधार पर मामला झूठा निकला।
● 22 सितम्बर 2023 गैंग की सरगना कविता द्वारा अपनी ही कंपनी में काम करने वाले एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर थाना सूरजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया बाद में उक्त घटना जांच के दौरान झूठी पाई गई।
● 25 अक्टूबर 2023 को थाना बीटा-2 पर एक युवक पर रेप/अबॉर्शन जैसे गंभीर आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बाद में लगभग चार लाख रुपए लेकर प्रार्थना पत्र को वापस लिया गया था।

NEWS SOURCE : livehindustan

Boys used to become 'pauper' after getting trapped faridabadnews faridabadnews24 mother and daughter used to play dirty together in Noida
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.