Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Free रिचार्ज और प्रसाद की मुफ्त होम डिलिवरी वाले लिंक पर क्लिक करने से बचें, ‘राम’ के नाम पर ठगी का कारोबार, चेतावनी जारी

Free रिचार्ज और प्रसाद की मुफ्त होम डिलिवरी वाले लिंक पर क्लिक करने से बचें, ‘राम’ के नाम पर ठगी का कारोबार, चेतावनी जारी

faridabadnews24By faridabadnews24January 18, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद। अयाेध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण पूरा होने पर 22 जनवरी को पूरा देश उत्सव मनाएगा। ऐसे में साइबर ठग पीछे क्यों रहें। उन्हें तो मौका मिला है कि रामभक्ति में डूबे लोगों को जाल में फंसाया जाए और उनके बैंक खातों को खाली कर दिया जाए। देश के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे मामले आए भी हैं, जिनमें साइबर ठगों ने राम के नाम पर फ्री रिचार्ज का लिंक भेजा। लोगों ने उस पर क्लिक किया और अपनी जमा पूंजी गंवा दी। इसे देखते हुए फरीदाबाद पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

फ्री रिचार्ज के नाम पर ठगी

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के अनुसार राम मंदिर के उद्घाटन के नाम पर फ्री रिचार्ज करने तथा प्रसाद की फ्री होम डिलीवरी करने के बहाने ठगी कर सकते हैं। ऐसे किसी भी लिंक को क्लिक न करें। साइबर ठग ऐसे मैसेज भेज रहे हैं। उस लिंक को क्लिक करने पर फ्री में रिचार्ज करने का लालच दिया जाएगा। ऐसे मैसेज पर विश्वास न करें।

ठगी का दूसरा तरीका प्रसाद की फ्री होम डिलीवरी करने के नाम पर लिंक भेजना है। आजकल कई वेबसाइट राम मंदिर और अन्य किसी धार्मिक संस्थान का प्रसाद फ्री होम डिलीवरी करने का दावा कर रही है। इंटरनेट का प्रयोग करते समय किसी वेबसाइट पर प्रसाद फ्री होम डिलीवरी करने का मैसेज दिखाई दे सकता है, जिसमें एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है।

प्रसाद की फ्री होम डिलीवरी का मैसेज

उन्होंने बताया कि दिए गए लिंक पर क्लिक करना मुसीबत में भी डाल सकता है। इससे धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए इंटरनेट पर प्रसाद की फ्री होम डिलीवरी का मैसेज देखकर अनदेखा करें, क्योंकि कोई भी धार्मिक संस्थान प्रसाद की फ्री होम डिलीवरी नहीं करती। किसी भी तरह के मैसेज व फर्जी विज्ञापन से सावधान रहें और स्वयं को सुरक्षित रखें।

NEWS SOURCE : jagran

Avoid clicking on links offering free recharge and free home delivery of Prasad faridabadnew faridabadnews24 fraud business in the name of 'Ram' warning issued
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को आईफोन देने के लिए गोदाम से 6.5 लाख के लग्जरी नल चुराए

June 6, 2026

ED के हत्थे चढ़ी मास्टरमाइंड, चल रही थी फरार, गुरुग्राम के होटल से गिरफ्तार, शरिया कानून का इस्तेमाल कर महिला ने कैसे ठगे 6 हजार करोड़ रुपये?

May 25, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.