Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मेकअप करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, बिना फिल्टर के फोटो में दिखना है सबसे खूबसूरत तो

मेकअप करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, बिना फिल्टर के फोटो में दिखना है सबसे खूबसूरत तो

faridabadnews24By faridabadnews24January 29, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आजकल लोगों को फोटो खींचना सबसे ज्यादा पसंद है। जब से मोबाइल में बेहतरीन कैमरे का ऑप्शन मिलने लगा है फोटो को लेकर क्रेज बहुत बढ़ गया है। कोई भी पार्टी हो, या कहीं घूमने जाएं हर इवेंट की फोटो क्लिक की जाती हैं। मोबाइल कैमरे से फोटो क्लिक करते ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर हो जाती हैं। फोटो में हर कोई सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए सबसे जरूरी है आपका मेकअप। अगर आप फोटो में ग्लोइंग और शानदार लुक पाना चाहते हैं तो मेकअप करते वक्त कुछ खास बातों का ख्याल रखें।

शानदार फोटो के लिए ऐसे करें मेकअप

  1. फेस को क्लीन करें- मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करना चाहिए। जिससे गंदगी या ऑयल निकल जाए। अब अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें और फेस सीरम लगाएं। इससे चेहरे को ग्लोइंग लुक मिलेगा। सीरम को मेकअप का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। अपनी स्किन टोन के हिसाब से कोई भी सीरम लगा सकते हैं। विटामिन ई से भरपूर सीरम स्किन को चमकदार बनाते हैं।
  2. फाउंडेशन और मॉइस्चराइज़र को मिलाकर लगाएं- अगर आपको फटाफट मेकअप करना है तो इसके लिए फाउंडेशन में मॉइस्चराइज़र मिलाकर लगाएं। जल्दी मेकअप करने का ये सबसे सरल तरीका है। क्योंकि फाउंडेशन को ऐसे ही लगाने पर ब्लैंड करने में काफी समय लगता है। जबकि मॉइस्चराइज़र और फाउंडेशन को साथ मिलाकर लगाने से इसे ज्यादा ब्लेंड करने की जरुरत नहीं पड़ती है और एकदम ग्लो आ जाता है।
  3. चीक और लिप मेकअप- फोटोजनिक फेस के लिए गाल और होंठों का मेकअप सबसे ज्यादा जरुरी होता है। इससे आपके पूरे लुक में चार-चांद लग जाते हैं। चीक पर ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं और कोई डार्क लिप कलर आप लगा सकती हैं। अगर समय की कम है तो आप लिपस्टिक को ही ब्लशर बना सकती हैं। इससे समय भी बचेगा और आप झट्ट से तैयार हो जायेंगे। लिपस्टिक लगा लें और फिर उसी लिपस्टिक को हल्का हल्का दोनों चीक पर भी लगा लें। इससे आपको एकदम नेचुरल लुक मिलेगा।
  4. आई मेकअप- आई मेकअप में कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है जैसे- आईलाइनर, काजल, मस्कारा। इन चीजों को लगाने में सबसे ज्यादा समय लगता है। ऐसे में आप काजल से ही लाइनर लगा सकती हैं। ये दिखने में सुंदर लगता है। आंखों को खूबसूरत बनाने और पलकों का वॉल्यूम बढ़ाने के लिए मस्कारा लगा लें और बस हो गए आप तैयार।
  5. हाइलाइटर- मेकअप का फाइनल टच होता है हाइलाइटर, जिससे आपके चेहरे के फीचर्स ग्लोइंग लगते हैं। इससे मेकअप में उभार आता है। मेकअप करने के बाद आप अपने चीक्स बोन, नोज, लिप्स, नोज टिप पर हाइलाइटर लगा लें। इससे आपका फेस दिखेगा सबसे ग्लोइंग और फ्लॉलेस। इस तरह मेकअप करने के बाद आप फोटो में सबसे खूबसूरत दिखेंगी।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Keep these things in mind while doing makeup you want to look most beautiful in the photo without filters.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

40% युवक हुए शिकार, कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

May 25, 2026

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.