
फरीदाबाद : दिल्ली एनसीआर में रह रहे भगवान हनुमान जी के भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। एशिया में सबसे ऊंची हनुमान जी की बैठी अवस्था में मूर्ति दिल्ली से सटे हरियाणा जिले के फरीदाबाद में बनी है।
मूर्ति की ऊंचाई लगभग 111 फीट
आपको बता दें कि इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 111 फीट बताई गई है। यह जगह हनुमान तीर्थ स्थल के तौर पर प्रसिद्ध है। अगर इसकी लोकेशन की बात करें तो यह मूर्ति अरावली पहाड़ियों के बीच गुरुग्राम रोड पर मौजूद है।
मंगलवार और शनिवार को लगती भक्तों की भारी भीड़
हनुमान जी का दिन मंगलवार और शनिवार को यहां पर भक्तों का तांता लगता है। लोगों में ऐसी मान्यता है कि यहां आया हुआ कोई भी भक्त निराश होकर नहीं जाता। संकटमोचक हनुमान उसकी सभी संकटों को हर लेते हैं। यहां पर आए हुए हर भक्तों के बीच एक अलग ही उत्साह, जोश और उम्मीद की भावना देखने को मिलती है।
सालों तक चला निर्माण कार्य
ये तो हो गई श्रद्धा की बात अगर अब इसके निमार्ण की बात की जाए तो इस मूर्ति का निर्माण कार्य साल 2010 में शुरू हुआ था जो 2017 तक चला। इसे बनाने में राजस्थान के कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।
NEWS SOURCE : jagran
