
Crime News: एक महिला की तबीयत बहुत दिनों से खराब थी. तांत्रिक सुसर ने बहू पर भूत का साया हाेने की बात कहकर ऐसी करतूत कि जानकर सब के होश उड़ गए. पीड़ित महिला की हालत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है पूरा मामला यूपी के रायबरेली जिले के उंचाहार थाना इलाके के इटौरा गांव का है. यहां जगतपुर थाना इलाके के रहने वाले राधेश्याम ने अपनी बेटी सन्नो देवी की शादी एक साल पहले इटौरा गांव के रहने वाले युवक से कराई थी. बताया जा रहा है कि सन्नो देवी को टीबी की बीमारी थी जिसका इलाज न कराकर ससुरालीजन उस पर भूत प्रेत का आरोप लगाते थे. बहू की खराब तबीयत को ठीक करने के लिए तांत्रिक ससुर ने घर में झाड़-फूंक किया l
ससुर ने तंत्र क्रिया के नाम पर बहू को जमकर पीट दिया. उसे मार-मार कर हाल-बेहाल कर दिया. बहू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह टीबी की बीमारी से पीड़ित थी. पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. महिला के मायके वालों का आरोप है कि सुसराल वाले उस पर भूत प्रेत का साया होने का आरोप लगाते थे l
NEWS SOURCE : lalluram
