Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार ने दिए जांच के आदेश, बड़े साइबर अटैक का खतरा! 7.5 करोड़ मोबाइल यूजर्स का डेटा लीक

सरकार ने दिए जांच के आदेश, बड़े साइबर अटैक का खतरा! 7.5 करोड़ मोबाइल यूजर्स का डेटा लीक

faridabadnews24By faridabadnews24January 30, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को 7.5 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक के लिए सिक्योरिटी ऑडिट के आदेश दिए हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म CloudSEK ने दावा किया है कि देश के 750 मिलियन यानी 7.5 करोड़ टेलीकॉम यूजर्स का डेटा लीक हुआ है। सिक्योरिटी फर्म के रिसर्चर्स ने पिछले सप्ताह 23 जनवरी को इस डेटा लीक का पता लगाया है। रिसर्चर्स ने पाया कि हैकर्स इन 7.5 करोड़ भारतीय यूजर्स का डेटा, जिसकी कुल साइज 1.8TB है डार्क वेब पर बेच रहे थे।

इंटरनल ऑडिट का आदेश

हालांकि, हैकर्स ने इसमें किसी तरह के डेटा ब्रीच को नकार दिया है। CloudSEK के मुताबिक, हैकर्स ने बताया कि उन्हें यह डेटा अन्य सोर्स से प्राप्त हुआ है। साइबर रिसर्च फर्म के दावे के बाद दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को अपने इंटरनल सिस्टम के ऑडिट का आदेश दिया है। ET टेलीकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को इंटरनल सिक्योरिटी ऑडिट करने के लिए कहा है।

टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि सिक्योरिटी फर्म CloudSEK द्वारा किए जाने वाले दावे में मौजूद डेटा पुराने टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स का हो सकता है, जो किसी डेटा ब्रीच की वजह से नहीं प्राप्त हुआ है। बता दें CloudSEK साइबर सिक्योरिटी फर्म सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In के साथ मिलकर काम करती है। सिक्योरिटी फर्म को 23 जनवरी को इस कथित डेटा लीक के बारे में पता चला, जिसके बाद संबंधित विभाग को इसके बारे में सूचित किया गया।

बड़े साइबर अटैक का खतरा

 CloudSEK ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क सबस्क्राइबर्स का यह डेटा साइबर अपराधियों के हाथ लगने से बड़े साइबर अटैक की घटना सामने आ सकती है। इस डेटा में यूजर्स को नाम के अलावा मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, पता आदि की जानकारी शामिल है। सिक्योरिटी फर्म का कहना है कि लीक हुए डेटा में मौजूद आधार नंबर और मोबाइल नंबर को वेरिफाइड कर लिया गया है। इस डेटा लीक की वजह से करोड़ों लोगों की डिजिटल पहचान चोरी हो सकती है।

NEWS SOURCE : indiatv

danger of big cyber attack! Data of 7.5 crore mobile users leaked faridabadnews faridabadnews24 Government orders investigation
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

तस्वीर देखकर लड़की के खड़े हो गए रोंगटे, AI से अश्लील फोटो बनाकर उसी युवती को भेजी, आरोपी ने कर दी ये मांग..

June 12, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.